दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published on 6 सित॰ 2026

Delhi Murder: दिल्ली में रविवार सुबह एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चला है.

Delhi Murder: दिल्ली में रविवार सुबह एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चला है.

author-image

New Update

Delhi Mayur Vihar Murder

दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या Photograph: (IANS)

Delhi Murder: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में रविवार तड़के कथित तौर पर एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मयूर विहार में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार फेज 3 में एक युवक पर लाठियों और डंडों से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि यह हमला सुबह करीब 5 बजे हुआ. इस हमले में युवक की मौत हो गई. हालांकि अभी तक हमले की असल वजह साफ नहीं है. पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले से पहले वहां क्या कुछ हुआ था.

Delhi: A man was beaten to death with sticks and rods around 5:00 AM in Mayur Vihar Phase 3, under the jurisdiction of the New Ashok Nagar police station in East Delhi. A police team is present at the scene and conducting an investigation; the victim has not yet been identified.… pic.twitter.com/VMmMqVfVSc

— IANS (@ians_india) September 6, 2026

अभी तक नहीं हुई पीड़ित की पहचान

इसके साथ ही मृतक की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस पीड़ित की पहचान करने और उसके बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल, हमले के संभावित मकसद और इसमें शामिल लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

सिक्योरिटी गार्ड को दी हमलावरों ने धमकी

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सिक्योरिटी गार्ड को भी धमकी दी. सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने पत्रकारों को बताया कि उसने सुबह करीब 4 बजे यह घटना देखी. उसके मुताबिक, वहां दो लोग मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति कथित तौर पर पीड़ित को डंडों और रॉड से पीट रहा था. नंदलाल यादव ने कहा कि जब उसने हमलावरों का सामना किया, तो उसे भी धमकी दी गई. बाद में वह वापस लौटा आया और कई फोन कॉल किए, जिनमें पुलिस को किया गया कॉल भी शामिल था. उसने यह भी कहा कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे धमकी दी. सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सिक्योरिटी पोस्ट पर लौटने के बाद उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी.

#WATCH | Delhi: An eyewitness, security guard Nandlal Yadav, says, "I had seen some people at 4 AM... those people were even threatening to kill me. There were two of them..." https://t.co/OSE16agd4epic.twitter.com/ajUx7rUiny

— ANI (@ANI) September 6, 2026

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की एक टीम अभी घटनास्थल पर मौजूद है और घटना के हालात की जांच कर रही है. फिलहाल जांचकर्ता घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. जांच के बाद ही हत्या के कारणों का और आरोपियों के बारे में पता चलने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या! सिर पर मिले चोट के निशाना

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

वहीं वारदात  को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. ऐसे में अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. घटनास्थल के आसपास और हत्यारोपियों के भागने वाले संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है. जिससे हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की पीट-पीटकर हत्या, मां ने बेटे की पत्नी पर लगाए आरोप