विराट कोहली बने 300 वनडे पारी खेलने वाले 5वें भारतीय, जानिए उनसे पहले किन दिग्गजों ने किया ये कारनामा

Published on 14 जुल॰ 2026

Virat Kohli Record: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे वनडे मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 300 पारी खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

Virat Kohli Record: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे वनडे मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 300 पारी खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

author-image

New Update

virat kohli becomes fifth indian to play 300 odi innings know four names who did this before virat

विराट कोहली Photograph: (Image Source: AFP)

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे वक्त बाद आज टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए हैं. इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. कोहली ने स्पेशल ट्रिपल सेंचुरी लगाई और वह भारत के लिए 300 वनडे पारी में बल्लेबाजी करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि उनसे पहले किन खिलाड़ियों ने ये माइलस्टोन हासिल किया... अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं...

सचिन तेंदुलकर

वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे अधिक पारियां खेलने का रिकॉर्ड मास्टर-ब्लास्टन सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. 1989 में डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले, जिसमें 452 पारियों में वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने 44.83 के औसत और 86.23 की स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाए. वहीं, 49 शतक और 96 अर्धशतक भी जड़े.

राहुल द्रविड़

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है. 1996 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में 344 मैच खेले, जिसमें 318 पारियों में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने 39.16 के औसत और 71.23 की स्ट्राइक रेट से 10889 रन बनाए. इस दौरान द्रविड़ ने 12 शतक और 83 अर्धसतक लगाए.

मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत के लिए सबसे अधिक वनडे पारियों में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. 1985 में डेब्यू करने वाले अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 334 वनडे मैच खेले, जिसमें वह 308 पारियों में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने 36.92 के औसत और 74.02 की स्ट्राइक रेट से 9378 रन बनाए. अजहरुद्दीन ने वनडे करियर में 7 शतक और 58 अर्धशतक लगाए.

सौरव गांगुली 

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का नाम चौथे स्थान पर आता है. 1992 में डेब्यू करने वाले दादा ने भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले, जिसकी 300 पारियों में वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने 41.02 के औसत और 73.70 की स्ट्राइक रेट से 11363 रन बनाए. उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाए.

विराट कोहली बने पांचवें खिलाड़ी

Virat Kohli tried to play a sweep shot in the nets, but he missed it and was trapped LBW. We see Virat practicing every shot, but in matches, he rarely plays the sweep shot. pic.twitter.com/8fLKRagZYG

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 14, 2026

विराट कोहली भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 300 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले महज 5वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2008 में डेब्यू किया, तब से अब तक उन्होंने 312* मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 300 पारियों में बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने 58.71 के औसत से 14797 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें:ऐसे कैसे चलेगा भाई! स्पिनर ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, वायरल हुआ नेट सेशन का वीडियो

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें