Sep 13, 2026 01:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारतीय मार्केट में 125cc सेगमेंट के मोटरसाइकिलों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि जुलाई, 2026 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में होंडा शाइन (Honda Shine + SP) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है।

होंडा शाइन 125 बिक्री जुलाई 2026
केवल
₹1,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय मार्केट में 125cc सेगमेंट के मोटरसाइकिलों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। अब इस सेगमेंट की जुलाई, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया गया है। बिक्री की इस लिस्ट में होंडा शाइन (Honda Shine + SP) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है। बीते महीने इसे कुल 1,76,756 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर बाइक की बिक्री में 27.47 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि 125cc की कुल मार्केट हिस्सेदारी में अकेले होंडा शाइन का दबदबा 62.52 पर्सेंट रहा। आइए जानते हैं इस दौरान हुए दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 82,860 - 98,550
₹ 80,852 - 86,211
₹ 90,272 - 1.1 लाख
₹ 91,500 - 1.08 लाख
₹ 99,999
₹ 77,557 - 80,331
दूसरे नंबर पर टीवीएस राइडर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर टीवीएस राइडर रही। टीवीएस राइडर ने इस दौरान 39.22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,125 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर (125 + NS) रही। पल्सर ने इस दौरान 25,604 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, इसकी सालाना बिक्री में 38.01 पर्सेंट की भारी गिरावट आई।
22% बढ़ गई ग्लैमर की बिक्री
दूसरी ओर चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर 125 रही। स्प्लेंडर ने इस दौरान 44.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,999 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हीरो ग्लैमर रही। ग्लैमर ने इस दौरान 21.49 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 12,995 यूनिट्स की बिक्री की।
छठे नंबर पर रही एक्सट्रीम 125R
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर हीरो एक्सट्रीम 125R (Hero Xtreme 125R) रही। एक्सट्रीम 125R ने इस दौरान 21.09 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,696 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, सातवें स्थान पर बिक्री की इस लिस्ट में नई एंट्री के रूप में होंडा हॉर्नेट (Honda Hornet 125cc) रही। होंडा हॉर्नेट ने इस दौरान कुल 3,859 यूनिट्स की सेल्स दर्ज की।
इतनी बिकी फ्रीडम और केटीएम
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर दुनिया की पहली सीएनजी बाइक 'बजाज फ्रीडम' रही। फ्रीडम ने इस दौरान 11.37 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,692 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में केटीएम (KTM 125) रही। इस बाइक को जुलाई 2026 में एक भी ग्राहक नहीं मिले। ओवरऑल 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट ने जुलाई 2026 में 16.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,82,726 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।
क्या है होंडा शाइन की खासियत?
बता दें कि जुलाई, 2026 में रिकॉर्ड बिक्री हासिल कर नंबर-1 बनने वाली होंडा शाइन में 123.94cc का BS6 Phase-2 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 10.74bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, साइलेंट ACG स्टार्टर, और eSP टेक्नोलॉजी दी गई है।यह बाइक लगभग 55 से 60 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 80,852 रुपये से शुरू होकर 85,211 रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंHindi Newsऑटो न्यूज़होंडा की इस बाइक पर टूटे ग्राहक, 31 दिनों में 1,76,756 घरों तक पहुंची
See Less
