यूपी में मानसून जाते-जाते भी जमकर बरस रहा है। शनिवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली, बहराइच और झांसी समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। कानपुर में दोपहर 2 बजे दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। लखनऊ में दोपहर 12 बजे अचानक मौसम बदला। आसमान
.
मौसम विभाग (IMD) ने आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले 12 से 24 घंटे में राजस्थान के रास्ते मानसून की वापस जाना शुरू हो जाएगा। इसके बाद बारिश कम होगी। 3-4 दिन बाद बारिश का सिलसिला बिल्कुल थम जाएगा। तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
इधर, बारिश से उफनाई नदियों का जलस्तर अब घटने लगा है। गोंडा में घाघरा नदी का पानी कम होने से 25 गांवों से बाढ़ का पानी उतर गया है, जबकि 10 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। कटान के कारण 20 बीघा खेती वाली जमीन नदी में समा गई।
मऊ में 2 दिन में 5 बीघा जमीन सरयू में समा चुकी है। काशी में गंगा का जलस्तर घटने से घाटों की सीढ़ियों से पानी उतर गया है। बाराबंकी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की OPD में गुरुवार देर रात कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा। पीलीभीत में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 19 साल का युवक नहर के तेज बहाव में बह गया।
बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने लगा है। 10 गांव अब भी पानी से घिरे हैं। रास्ते जलमग्न होने की वजह से गांव टापू बने हुए हैं।

गोरखपुर में शुक्रवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। आसमान में बादल छाने की वजह से दिन में अंधेरा छा गया।

बाराबंकी के रामसनेही घाट में सरकारी अस्पताल की ओपीडी में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

काशी में गंगा का जलस्तर घटने लगा है। घाट की सीढ़ियों से पानी उतर गया है। घाट पर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना है। यह अरब सागर से नमी वाली हवा खींचकर यूपी की तरफ बढ़ा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल के जिलों में दिख रहा है, इसलिए वहां हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। हालांकि, पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश धीरे-धीरे कम और कमजोर होने लगी है।

आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? देखिए-


यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…