रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 31 जुलाई से घर बैठे होगी ट्रेन में लगेज बुकिंग, लंबी कतारों से मिलेगी राहत| Navbharat Live

Published on 23 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

Online Luggage Booking: भारतीय रेलवे 31 जुलाई से ऑनलाइन लगेज बुकिंग सेवा शुरू करने जा रहा है जिससे यात्री घर बैठे ट्रेन में सामान बुक कर सकेंगे और स्टेशन और पार्सल कार्यालयों पर भीड़ से राहत मिलेगी।

Indian Railways to Launch Online Luggage Booking Service from July 31

भारतीय रेलवे की लगेज बुकिंग के लिए डिजिटल सुविधा (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Indian Railways Online Luggage Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब ट्रेन यात्रा के दौरान भारी-भरकम सामान की बुकिंग के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन या पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

रेलवे ने पार्सल और लगेज बुकिंग की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत यात्री घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ट्रेन में लगेज बुक करा सकेंगे। यह सुविधा 31 जुलाई से देशभर में लागू होने जा रही है।

 टिकट बुकिंग के साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते है लगेज बुकिंग

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्री टिकट बुकिंग के साथ ही ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए लगेज बुकिंग भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें यात्रा का विवरण, सामान का वजन और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। बुकिंग पूरी होने के बाद यात्रियों को डिजिटल रसीद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बन जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

नई व्यवस्था में एसी प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए निर्धारित लगेज सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को पहले की तरह निर्धारित वजन तक सामान ले जाने की अनुमति रहेगी। निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त सामान की जानकारी पहले से ऑनलाइन दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़ें- अब सूरज की रोशनी से दौड़ेंगे ट्रेन के कोच! रेलवे हर महीने बना रहा 4 नए Solar Coach

रेलवे का मानना है कि ऑनलाइन लगेज बुकिंग व्यवस्था से स्टेशन और पार्सल कार्यालयों पर लगने वाली भीड़ कम होगी। साथ ही यात्रियों का समय भी बचेगा और उन्हें लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। डिजिटल प्रणाली लागू होने से लगेज बुकिंग की निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन भी आसान होगा।

लाखों रेल यात्रियों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

विशेषज्ञों के अनुसार रेलवे का यह कदम डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल के वर्षों में टिकट आरक्षण, भोजन बुकिंग और शिकायत निवारण जैसी सेवाओं के ऑनलाइन होने के बाद अब लगेज बुकिंग को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया गया है। इससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और रेलवे सेवाएं पहले की तुलना में और अधिक आधुनिक तथा उपयोगकर्ता-अनुकूल बन सकेंगी। 31 जुलाई से शुरू होने वाली यह व्यवस्था लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Follow Navbharatlive whatsapp