अगर आप 349 रुपये का रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं और Jio और Airtel में से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो दोनों प्लान में काफी अंतर है. दोनों कंपनियां 28 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोज देती हैं. दोनों प्लान में 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. हालांकि रोज मिलने वाले डेटा और अतिरिक्त फायदे के मामले में जियो का प्लान एयरटेल से आगे निकलता है. खासकर गूगल जेमिनी AI प्रो का 18 महीने का फायदा जियो के प्लान को ज्यादा खास बनाता है.
जियो के 349 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा
रिलायंस जियो के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं. इसके अलावा हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है. प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 50GB का फ्री जियो AICloud डेटा भी शामिल है. इसके अलावा यूजर्स को 18 महीने का गूगल जेमिनी एआई प्रो प्लान मिलता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है. पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. हालांकि गूगल एआई प्रो का फायदा जारी रखने के लिए 349 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज करते रहना होगा.
एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में फायदे
भारती एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में भी 28 दिन की वैधता मिलती है. इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और हर दिन 1.5GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है, लेकिन इसकी सीमा हर 30 दिन में 300GB है. अतिरिक्त फायदे की बात करें तो ग्राहकों को 12 महीने का एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत 4,000 रुपये बताई गई है. इसके अलावा इस प्लान में एपल म्यूजिक का फायदा भी शामिल है.
जियो या एयरटेल, कौन सा प्लान बेहतर?
दोनों कंपनियों के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसे फायदे मिलते हैं, लेकिन डेटा और अतिरिक्त लाभ के मामले में जियो का प्लान ज्यादा बेहतर नजर आता है. जियो रोज 2GB डेटा देता है, जबकि एयरटेल में रोज 1.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा जियो के साथ 18 महीने का गूगल जेमिनी एआई प्रो प्लान मिलता है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है. यही फायदा जियो के प्लान को एयरटेल के मुकाबले ज्यादा आकर्षक बनाता है.
ये भी पढ़ें: आज से शुरू होगी iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग, कीमत से ऑफर तक जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More