Jul 30, 2026 04:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- वेदांता ऑयल एंड गैस चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आ गई है
- कंपनी को पहली तिमाही में 945 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है
- मुनाफे में आने के बाद भी कंपनी के शेयर गुरुवार को 5% से ज्यादा टूटकर 33.20 रुपये पर पहुंच गए हैं

वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर गुरुवार को 5 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं।
वेदांता ग्रुप की कंपनी वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर गुरुवार को धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक टूटकर 33.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे पहुंच गए हैं। घाटे से मुनाफे में आने के बाद भी वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। वेदांता ऑयल एंड गैस शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी है, इसके शेयर 15 जून 2026 को बाजार में लिस्ट हुए हैं।
घाटे से मुनाफे में आई है वेदांता ऑयल एंड गैस
वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil and Gas) घाटे से मुनाफे में आ गई है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 945 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई वेदांता ऑयल एंड गैस को मार्च 2026 तिमाही में 476 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 103 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2507 करोड़ रुपये रहा है, जो कि मार्च 2026 तिमाही में 2584 करोड़ रुपये था।
वेदांता ऑयल एंड गैस ने अनाउंस की गैस डिस्कवरी
वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil and Gas) ने राजस्थान के बाड़मेर बेसिन में RJ-ON-90/1 ब्लॉक के कामेश्वरी ग्राबेन एरिया में Kaam BCP-1ST वेल में गैस डिस्कवरी अनाउंस की है। कंपनी ने कहा है कि डिस्कवरी का टेक्निकल और कमर्शियल इवैल्यूऐशन फिलहाल चल रहा है। वेदांता ऑयल एंड गैस ने बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका इबिट्डा सालाना आधार पर 61.2 पर्सेंट बढ़कर 814 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 505 करोड़ रुपये था।
लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे पहुंच गए वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर
वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil and Gas) के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 15 जून 2026 को BSE में 39 रुपये पर लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर 30 जुलाई 2026 को BSE में 33.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 38 रुपये पर लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर गुरुवार को NSE में 33.64 रुपये पर बंद हुए हैं। वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 47.67 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 30.50 रुपये है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें