घरौंडा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव: छात्रों ने दी हरियाणवी रागनी-डांस की प्रस्तुति, 35 स्कूलों के बच्चों ने दिखाया टैलेंट - Gharaunda News

Published on 2 सित॰ 2026

राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल घरौंडा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया। इसमें करीब 35 स्कूलों के 350 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी रागनियों, एकल प्रस्तुतियों और समूह नृत्य से अपनी प्रतिभा दिखाई।

.

एसडीएम अनुभव मेहता को पौधा प्रदान करते अधिकारी।

एसडीएम अनुभव मेहता को पौधा प्रदान करते अधिकारी।

एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

कार्यक्रम में घरौंडा के नए एसडीएम एवं एचसीएस अधिकारी अनुभव मेहता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार तैयारी की है। बड़े कॉलेजों में जिस स्तर की प्रस्तुतियां देखने को मिलती हैं, वही स्तर यहां भी नजर आया।

एसडीएम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। पहली बार यह प्रतियोगिता घरौंडा शहर में आयोजित हुई है। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी राज्य स्तर पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देता छात्र।

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देता छात्र।

शिक्षा और संस्कृति के मेल पर जोर

अनुभव मेहता ने कहा कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य शिक्षा और संस्कृति के समन्वय से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। विद्यार्थियों को मंच उपलब्ध कराना एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने शिक्षा विभाग को आयोजन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों से खूब मेहनत करने और आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हार-जीत अलग विषय है, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी है।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया।

घरौंडा के सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं।

घरौंडा के सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं।

छात्रों ने कहा- संस्कृति के साथ प्रतियोगिता का स्तर समझा

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं छात्राएं लक्ष्मी, ज्योति, मिनाक्षी और सोनम तथा छात्र गतिक ने बताया कि जिला स्तर पर मुकाबला काफी कड़ा है। यहां एक से बढ़कर एक प्रतिभागी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें अपनी संस्कृति को प्रस्तुत करने के साथ प्रतियोगिता के स्तर को समझने का मौका भी मिल रहा है।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी वीना देवी, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल घरौंडा के प्रिंसिपल इंद्रजीत कालिया, गगसीना के प्रिंसिपल दलबीर सिंह, देवीपुर के प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

यहां देखे फोटो…

सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा

सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देती छात्रा।

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देती छात्रा।

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देती छात्राएं।

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देती छात्राएं।

डांस करती छात्रा।

डांस करती छात्रा।

कार्यक्रम के मौजूद अतिथि।

कार्यक्रम के मौजूद अतिथि।

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देता छात्र।

घरौंडा में रागनी प्रस्तुति देता छात्र।