Anuradha Paudwal ने भारतीय सिनेमा को कई सदाबहार गानों के साथ-साथ कई यादगार भजन भी दिए हैं जिनमें से एक ये शिव भजन भी है। ...और पढ़ें
-1785847041570_m.webp)
35 सालों से सदाबहार है शिव का ये भजन
HighLights
35 सालों से सदाबहार है शिव का ये भजन
अनुराधा पौडवाल ने दी थी आवाज
सावन के महीने की बढ़ाता है शान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए एक अलग खुशी लेकर आता है। इस माह में शिव की आराधना के साथ-साथ शिव के भजन भी हर तरफ सुनाई देते हैं। पूजा के साथ संगीत का संगम बरसों से चला आ रहा है और हो भी क्यों ना पूजा के साथ-साथ भजन गाना एक अलग ही अनुभव देता है। वहीं अगर बात पुराने भजनों की हो तो बात ही कुछ और है।
मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार और सदाबहार गाने दिए हैं वहीं उनके गाए भजनों को भी कल्ट का दर्जा मिला हुआ है।
यह भी पढ़ें- 45 साल पुराने उषा उत्थुप के गाने को Lata Mangeshkar ने गाकर किया था अमर, 'स्वर कोकिला' की आवाज में बना Cult
सावन की शान बढ़ाता है ये शिव भजन
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal Bhajan) ने शिव जी के कई भजन गाए लेकिन आज हम जिसकी बात कर रहे हैं वह उनके गाए सदाबहार भजनों में से एक तो है ही साथ ही यह हर साल सावन की शान भी बढ़ाता है। ये ऐसा भजन है जिसे आपने कहीं ना कहीं, कभी ना कभी जरूर सुना होगा।

जिस भजन की हम बात कर रहे हैं उसके बोल हैं- मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा (Man Mera Mandir, Shiv Meri Puja), जिसे अनुराधा पौडवाल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। मन मेरा मंदिर...भगवान शिव को समर्पित भक्ति गीत है, जिसके संगीत निर्देशक दिलीप सेन-समीर सेन हैं और यह एल्बम शिव आराधना (Shiv Aaradhana) का हिस्सा है।
क्या है भजन का भाव?
गाने के बोल में इंसान के दिल की तुलना मंदिर से और शिव की पूजा से की गई है । इस गाने में एक अनोखी पंक्ति है जिसमें देवी पार्वती, सीता का रूप धरकर भगवान राम के पास जाती हैं और शिव की सर्वोच्च महिमा का गुणगान करती हैं। टी-सीरीज के इस भजन को यूट्यूब पर अब तक 479 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
इस गाने को टी-सीरीज ने 1991 में रिलीज किया था जो शिव आराधना एल्बम का हिस्सा था। इस एल्बम 10 और भजन थे जिसमें मन मेरा मंदिर भी शामिल है। बाकी भजनों में - आओ महिमा गाएं भोले की, चलो शिव के मंदिर में, जय भोले जय भंडारी, जय शिव ओंकारा (Arti), शिव शंकर को जिसने पूजा शामिल हैं।