'मुस्लिम मर्द से शादी कर मोटी-भद्दी हो गई है', 38 साल की फेमस एक्ट्रेस का उड़ा मजाक, फिर लोगों को मिला ये जवाब

Published on 12 अग॰ 2026

Time Published: Wednesday, August 12, 2026, 11:50 [IST]

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल जब से उन्होंने मुस्लिम पॉलिटिशियन फहाद अहमद के साथ शादी की है, तब से वह लोगों के निशाने पर हैं। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए तो काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी है। वहीं बेटी के जन्म के बाद वजन बढ़ने पर भी एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया और यहां तक कहा गया कि मुस्लिम से शादी करने के बाद एक्ट्रेस मोटी और भद्दी हो गई हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में लोगों को करारा जवाब दिया है।

'मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही है'
स्वरा भास्कर ने जय मदान के पॉडकास्ट में मुस्लिम धर्म में शादी से लेकर बॉडी शेमिंग तक कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनको काफी बॉडी शेम किया जाता है, इसे वो कैसे हैंडल करती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- इतने वेल्ले बैठो हो भाई, तुम्हे क्या है किसी और का क्या वजन है। मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही है। आपको अगर हॉट लड़कियां देखनी हैं तो कोई दूसरा पेज जाकर देखो ना। आपको किसने बुलाया है मेरे पेज पर।

Swara Bhasker

स्वरा ने कहा- महिलाओं की बॉडी चेंज होती है

-स्वरा भास्कर ने आगे कहा- मेरा ढाई साल पहले बेबी हुआ है। ऐसे में महिलाओं की बॉडी चेंज होती है। इंसान जब ग्रो करता है तो शरीर में कई बदलाव होते हैं। मैं जानती हूं कि हम ऐसी इंडस्ट्री से आते हैं जहां सारे टाइम लोग बोटॉक्स, इंजेक्शनंस, प्लास्टिक सर्जरी, इन्हीं पर चर्चा करते रहते हैं लेकिन सच ये है कि लाइफ बदलती है और ये ठीक है।

-स्वरा भास्कर ने आगे कहा- लाइफ का काम है चेंज होना। आप सोचिए अगर 45 साल की उम्र में कोई 16 साल की लड़की की तरह बिहेव कर रही है तो आपको खुद लगेगा ये अजीब है। आप यही बोलेंगे कि बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम। वैसे भी मैंने बड़ी गालियां खाई हैं और मैं इसकी आदी हो गई हूं लेकिन जब बच्चा होता है तो आप सेंसेटिव हो जाते हैं।

'मुस्लिम से शादी कर मोटी-भद्दी हो गई'

-स्वरा भास्कर ने लोगों के साथ एक किस्सा भी शेयर किया और बताया कि जब वह पति फहाद अहमद के साथ इलेक्शन कैंपन के दौरान बिजी चल रही थीं और ऐसे ही बिना मेकअप के चली गई थीं तो उनकी एक बिना मेकअप वाली फोटो टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। उस फोटो को लेकर वह आज भी ट्रोल होती रहती हैं।

-स्वरा भास्कर ने कहा- लोगों ने मेरी शादी से पहले की और उस बिना मेकअप वाले फोटो की तुलना कर कहा था कि ये मुसलमान से शादी करके ऐसी हो गई है। मुसलमान से शादी करके मोटी और भद्दी हो गई है। इसके बाद फहाद अहमद को टेंशन हो गई थी।

'महिलाओं पर अच्छा दिखने का प्रेशर होता है'

-स्वरा भास्कर ने आगे कहा- मैं भी जिद्दी हूं और मैं अब अपना वजन कम नहीं करूंगी और ऐसे ही मोटी रहूंगी। मैं इंस्टाग्राम पेज पर ऐसे ही हैप्पी हिप्पो की तरह ही दिखूंगी। हमारी इंडस्ट्री में या और किसी पब्लिक फेसिंग जॉब में महिलाओं पर अलग ही प्रेशर बना रखा है कि हमें ऐसा लगना है, अच्छा लगना है और जज भी होते हो आप कि कैसे लग रहे हैं।

-एक्ट्रेस ने कहा- मुझे ये सब देखकर बहुत बुरा लगता है। बच्चे को जन्म देने के बाद वैसे ही बहुत चीजों से गुजरना पड़ता है। ऊपर से उस पर आप ये सोचोगे कि अब मुझे पतला होना है और अगर आप ब्रेस्ट फीड करा रहे हो तो आपको ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है लेकिन मैं लकी हूं कि मैंने सही किताबें पढ़ी हैं, मुझे फैमिली का सपोर्ट है।

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी

स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद के साथ स्पेशल मैरिट एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद सितंबर 2023 में स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया था। स्वरा भास्कर को आखिरी बार टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में उनके पति फहाद अहमद के साथ देखा गया था। शो में कपल को लोगों ने काफी पसंद किया था।