अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने रिवोल्यूशन मेडिसिन्स की नई दवा ‘रासोंक’ को मेटास्टैटिक पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज के लिए मंजूरी दे दी है. एक बड़े ट्रायल में ये दवा एडवांस्ड स्टेज के मरीजों के जीवित रहने की दर को लगभग दोगुना करने में सफल रही है. दिन में एक बार ली जाने वाली यह गोली उन मरीजों के लिए है जिनका पहले इलाज हो चुका है या जो कीमोथेरेपी नहीं ले सकते.
कंपनी ने इसकी 30 दिन की सप्लाई की कीमत 39,800 डॉलर तय की है, जो मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से करीब 38 लाख रुपये बैठती है. महंगी होने के बावजूद कंपनी ने मरीजों के लिए फाइनेंशियल मदद का भी ऐलान किया है.
पेशेंट ने बताया दवाई से हुआ अनुभव
कैलिफोर्निया के फुलर्टन की 88 साल की बारबरा एंडेस ने एक साल की कीमोथेरेपी के बाद जुलाई में ये दवा शुरू की. उन्होंने बताया कि गोली की वजह से वे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां फिर से शुरू कर पाईं और जी मिचलाने तथा थकान की समस्या काफी कम हो गई. एंडेस ने कहा, ये दवा अब उन हजारों पीड़ितों के लिए उपलब्ध होगी. ये किसी वरदान से कम नहीं है.
ये दवा एफडीए की नई एक्सपेडाइटेड रिव्यू प्रक्रिया का हिस्सा थी, जिसमें मंजूरी का समय सामान्य 10-12 महीनों से घटाकर 1-2 महीने कर दिया गया. रिवोल्यूशन के सीईओ मार्क गोल्डस्मिथ ने कहा, यह मंजूरी पैंक्रियाटिक कैंसर, खासकर आरएएस-ड्रिवन बीमारी पर एक दशक से ज्यादा के काम को सही साबित करती है. ये मेडिकल साइंस की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक थी.
अमेरिका में बढ़ेगी कमाई
RBC कैपिटल मार्केट्स के एनालिस्ट्स का कहना है कि तेजी से मंजूरी मिलने और ‘एक्सपेंडेड एक्सेस प्रोग्राम’ में पहले से शामिल 2,000 से ज्यादा मरीजों की वजह से, तीसरी तिमाही में अमेरिका में पैंक्रियाटिक कैंसर से होने वाली कमाई $28 मिलियन तक पहुंच सकती है.
चौथी तिमाही में बिक्री $148 मिलियन तक पहुंच सकती है. लंबे समय के लिए, एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह दवा सालाना $11.5 बिलियन की ग्लोबल बिक्री कर सकती है. अमेरिकन कैंसर सोसाइटी का अनुमान है कि इस साल लगभग 67,350 मरीजों में पैंक्रियाटिक कैंसर का पता चलेगा.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More