ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने BBL से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने 2024 में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
Written By : नीरज शर्मा | Updated at : 17 Sep 2026 01:29 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास
Source : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग से संन्यास का एलान कर दिया है. वो पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई लेने वाले मैथ्यू वेड अब फुल-टाइम कोच का रोल अदा करेंगे. वेड ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट बॉल टीम में बल्लेबाजी कोच की भूमिका में दिखाई देंगे.
ऑस्ट्रेलिया के कोच बने
मैथ्यू वेड BBL में खेलते हुए भी बतौर सलाहकार ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के साथ जुड़े हुए थे. अब उन्होंने BBL से भी संन्यास का एलान कर दिया है और बहुत जल्द ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में नजर आएंगे. 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से पहले वेड ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 227 मैच खेले, जिनमें उनके नाम 4682 रन हैं.
BBL के साथ एक खिताब जीता
38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने अपने 119 मैचों के BBL करियर में तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया. वो 2011-2026 तक मेलबर्न स्टार्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेले. पिछले 9 सीजन से वो हरिकेन्स के साथ जुड़े हुए थे. इस विशालकाय BBL करियर में उन्होंने 2978 रन बनाए, जिनमें एक शतक और 19 फिफ्टी शामिल हैं.
बतौर विकेटकीपर वेड ने अपने बिग बैश लीग करियर में 70 डिसमिसल किए. BBL 2025-26 सीजन मैथ्यू वेड के लिए निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 161 रन बनाए और उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया. वेड ने होबार्ट हरिकेन्स के साथ अपनी एक लीगेसी कायम की और 2024-25 सीजन में इस टीम के साथ BBL का खिताब भी जीता था.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के कप्तान ने दिया इस्तीफा, अचानक फैसले से बोर्ड भी हैरान
शाहीन अफरीदी को मारे थे लगातार 3 छक्के
मैथ्यू वेड के इंटरनेशनल करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक 2021 टी20 वर्ल्ड कप में आया. उन्होंने सेमीफाइनल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी को लगातार 3 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी. इस हार के साथ बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
यह भी पढ़ें:
चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चलेगी पाकिस्तान की नखरेबाजी, भारत का दो टूक जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
Published at : 17 Sep 2026 01:29 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola