Shukra Changed Nakshatra: गुरु पूर्णिमा पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों पर कृपा, धन लाभ के योग!

Published on 29 जुल॰ 2026

Shukra Changed Nakshatra:गुरु पूर्णिमा पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो रहा है. जानें किन राशियों को मिलेगा छप्परफाड़ धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता.

X

गुरु पूर्णिमा पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो रहा है. (Photo: ITG)

गुरु पूर्णिमा पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो रहा है. (Photo: ITG)

Shukra Gochar 2026: दिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन, करियर और व्यापार पर पड़ता है. पंचांग के विशेष संयोग के बीच, प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य के प्रतीक ग्रह शुक्र ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपना नक्षत्र बदल लिया है.  शुक्र ने उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं.इस नक्षत्र में शुक्र आगामी 11 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे.ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का यह गोचर बारह राशियों में से चार भाग्यशाली राशियों के लिए बेहद मंगलकारी और उन्नतिदायक साबित होने वाला है.इस समयावधि में इन चुनिंदा राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता, आर्थिक सुदृढ़ता और लंबे समय से चली आ रही बड़ी परेशानियों से राहत मिलने के पूर्ण संकेत हैं.आइए जानते हैं कि वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए यह गोचर वरदान साबित होगा.

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है. 29 जुलाई से 11 अगस्त तक का यह समय आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है.कार्यस्थल पर आपके कामकाज की सराहना होगी . उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. आय के नए स्रोत खुलेंगे.लंबे समय से अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे .

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद अनुकूल परिणाम लेकर आया है.इस दौरान आपकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ में आ रही सभी गलतफहमियां दूर होंगी. करियर और व्यापार के सिलसिले में लिए गए आपके दूरदर्शी फैसले भविष्य में भारी मुनाफा दिलाएंगे.व्यापार में विस्तार के योग हैं . नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन शानदार रहेगा, जिससे बॉस और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे.सेहत के लिहाज से भी समय उत्तम रहेगा .

सम्बंधित ख़बरें

3. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन भाग्य के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित होगा.जो जातक लंबे समय से अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं.  बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें इस दौरान बेहतरीन जॉब ऑफर्स मिल सकते हैं.आर्थिक मोर्चे पर चल रही तंगी से निजात मिलेगी .  धन संचय करने में सफल रहेंगे.वैवाहिक और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने के योग हैं.इस दौरान किसी धार्मिक या मांगलिक यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है.

4. मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समयावधि अत्यंत ही शुभ और फलदायी रहने वाली है. आपके सभी रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगेंगे.किसी प्रतिष्ठित या बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से शानदार नौकरी का बुलावा आ सकता है.यदि आप किसी पुरानी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थे, तो उससे भी मुक्ति मिलने के प्रबल संकेत हैं.पारिवारिक और घरेलू विवादों का शांतिपूर्ण समाधान होगा.कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. कुंवारे जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की उम्मीद है. 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV

aaj tak epaper in hindi