पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 133 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामले दर्ज किए ह
.
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तीसरे मामले में थाना शिमलापुरी पुलिस ने एफआईआर नंबर 145 के तहत पवन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी न्यू जनता नगर, शिमलापुरी को न्यू शिमलापुरी इलाके से संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। चौथे मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने एफआईआर नंबर 196 के तहत गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी लहरी नगर, गांव मुंडियां खुर्द, लुधियाना को भाम कलां से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और 20 लिफाफे बरामद किए गए। पुलिस द्वारा सभी मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है। लुधियाना|पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नशे का सेवन कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक-एक लाइटर, सिल्वर पन्नी और 10-10 रुपए के नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27-61-85 के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर करण कुमार पुत्र राज कुमार दास निवासी नजदीक संगम चौक, बड़ी हैबोवाल, लुधियाना को पीरूबंदा मोहल्ला में रेलवे लाइनों के पास से नशे का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक लाइटर, सिल्वर पन्नी और 10 रुपए का नोट बरामद हुआ। दूसरे मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र लाल सिंह निवासी पुलिस कॉलोनी, जमालपुर को कश्मीर नगर पुली स्थित श्मशानघाट के पास से नशे का सेवन करते हुए काबू किया। उसके कब्जे से भी एक लाइटर, सिल्वर पन्नी और 10 रुपए का नोट बरामद किया गया।
थाना दुगरी पुलिस ने धर्मपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी नजदीक दाना मंडी, धांदरा रोड, लुधियाना को श्मशानघाट, दुगरी फेज-2 के नजदीक पार्क से नशे का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से भी लाइटर, सिल्वर पन्नी और 10 रुपए का नोट मिला। वहीं थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने शुभम डोगरा पुत्र जगन नाथ डोगरा निवासी दुर्गापुरी, हैबोवाल को चंदन नगर पुली से श्मशानघाट के पीछे संदिग्ध हालत में नशे का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से भी उक्त सामान बरामद हुआ। पुलिस चारों मामलों में आगे की जांच कर रही है।