गुजरात को मिले 4 नए अमृत भारत स्टेशन, 87 स्टेशनों का पुनर्विकास जारी

Published on 21 जुल॰ 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2025 में गुजरात में 18 नए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था, जिससे राज्य के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण में और तेजी आई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2025 में गुजरात में 18 नए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था, जिससे राज्य के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण में और तेजी आई.

author-image

New Update

CM Bhupendra Patel

CM Bhupendra Patel: (X@InfoGujarat)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में नए बने 75 रेलवे स्टेशनों को उन्होंने वर्चुअली राष्ट्र को समर्पित किया. ये भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम है. इस योजना के तहज गुजरात में भी कुल 109 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 4 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन किया गया. गुजरात सीएमओ ने अपने एक बयान में बताया कि 4 रेलवे स्टेशनों में प्रताप नगर (वडोदरा), गोधरा, पोरबंदर और भक्ति नगर रेलवे स्टेशन शामिल है. 

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- निवेश में नंबर-1 बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में महाराष्ट्र-तमिलनाडु को छोड़ा पीछे

गुजरात में कुल 22 नए बने स्टेशन

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा डिविजन के तहत प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. मुख्य कार्यक्रम से पहले सीएम ने एक विशेष प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें पुराने प्रताप नगर रेलवे स्टोशन को आधुनिक सुविधाओं वाले आधुनिक स्टेशन में बदलने की प्रक्रिया को दिखाया गया था. इन 4 स्टेशनों को मिलाकर गुजरात में कुल 22 नए बने स्टेशन हो गए हैं.  

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- महाराष्ट्र और तमिलनाडु को पछाड़कर गुजरात बना सबसे बड़ा औद्योगिक हब, निवेश के मामले में बना नंबर वन राज्य

मई 2025 में गुजरात में 18 नए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2025 में गुजरात में 18 नए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था, जिससे राज्य के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण में और तेजी आई. गुजारत में 87 और रेलवे स्टेशनों का जारी पुनर्विकास रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और भारत के रेलवे आधुनिकीकरण मिशन का समर्थन करने के प्रति राज्य की निरंतर प्रतिबद्धता को दिखाता है. 

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात सरकार की नई पहल, GPSC इंटरव्यू तक पहुंचे युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के नए द्वार

ये लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ राज्य मंत्री डॉ. मनीषा वकील, विधानसभा के मुख्य सचेतक बालकृष्ण शुक्ला, सांसद हेमांग जोशी, मेयर गीताबेन मकवाना सहित अन्य अधिकारी और नेता शामिल हुए.  

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अहमदाबाद ने रचा इतिहास, एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें