'हर तूफान एक सीख है और...', शादी के 4 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी? क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन - badshah wife isha rikhi shares cryptic post on instagram fans assume of couple split after 4 months of marriage

Published on 23 जुल॰ 2026

बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। कपल के 4 महीने के बाद शादी टूटने की खबरों ने जोर पकड़ा। ...और पढ़ें

बादशाह और ईशा रिखी की टूटी 4 महीने की शादी/ फोटो-Instagram

बादशाह और ईशा रिखी की टूटी 4 महीने की शादी/ फोटो-Instagram

HighLights

  1. ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया

  2. पोस्ट से बादशाह संग अलगाव की अटकलें तेज हुईं

  3. फैंस कपल के रिश्ते को लेकर चिंतित नजर आए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर बादशाह और विवादों का नाता एक-दूसरे से काफी गहरा है। वह कभी अपने गानों को लेकर तो कभी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं। इस बार बादशाह अपनी पत्नी ईशा रिखी की वजह से फिर चर्चा में आए हैं।

चार महीने पहले पंजाबी रैपर बादशाह संग शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के दोनों की शादी टूटने की खबरों ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा है।

बादशाह की पत्नी के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट किया। यह एक मोंटाज हैं, जिसमें उनके और बादशाह के कुछ खूबसूरत पलों को उन्होंने कैद किया है। इस पोस्ट के साथ जो उन्होंने कैप्शन में लिखा है, वह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल के बीच सबकुछ ऑल इज वेल नहीं है।

ईशा रिखी ने फोटो मोंटाज के साथ कैप्शन में लिखा, "हर तूफान एक सीख है और हर प्रार्थना एक उम्मीद है।" इस कैप्शन के साथ बादशाह की पत्नी ने एक हार्टब्रेक और हाथ जोड़े इमोजी लगाया है। इस पोस्ट को देखकर नेटिजन्स ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि कपल एक-दूसरे से सेपरेट हो चुका है।

यूजर्स ने कहा- 'भगवान न्याय करे'

ईशा रिखी ने न तो पोस्ट में बादशाह को टैग किया और न ही अपने रिलेशनशिप इशू के बारे में कुछ कहा। हालांकि, उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स के दिल में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए जैस्मिन भसीन ने लिखा, "आप खुद को मजबूत रखो"

Screenshot 2026-07-23 204519

एक यूजर ने लिखा, "इस सीख की बहुत जरुरत थी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपने ऐसा पोस्ट क्यों डाला है, उम्मीद करते हैं कि आपके और बादशाह के रिश्ते में सबकुछ सही हो।" अन्य यूजर ने लिखा, " समझ नहीं आया कि आप दोनों साथ हो या फिर आपका रिश्ता खत्म हो गया है।" आपको बता दें कि यह बादशाह की दूसरी शादी थी, इससे पहले जैस्मिन मसीह से की थी।