Published: Monday, August 31, 2026, 17:17 [IST]
Kashmira Irani Pregnancy: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। खबर है कि 'मैं वापस आऊंगा' फेम एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। कश्मीरा ईरानी ने सोशल मीडिया पर पति अक्षत सक्सेना के साथ एक खास पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने बेहद अनोखे अंदाज में इस गुड न्यूज का ऐलान किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
दो नारियल से किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
कश्मीरा ईरानी और उनके पति अक्षत सक्सेना ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दो नारियल नजर आ रहे हैं, जिन पर मॉम और डैड लिखी 2 टोपियां (Caps) रखी हुई हैं। तस्वीर के साथ कश्मीरा ने करंट स्टेटस लिखा और हैशटैग कमिंग सून का इस्तेमाल किया है।
कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं लोग
इस अनोखे पोस्ट के जरिए कश्मीरा ईरानी और अक्षत सक्सेना ने बताया कि उनकी जिंदगी में जल्द ही एक नया सदस्य शामिल होने वाला है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में कपल को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।
शादी के ढाई साल बाद पैरेंट्स बनेंगे कश्मीरा और अक्षत
40 साल की कश्मीरा ईरानी और अक्षत सक्सेना ने फरवरी 2024 में शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के रणथंभौर में बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के करीब ढाई साल बाद अब कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है। कश्मीरा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही उनके परिवार और दोस्तों के बीच खुशी का माहौल है। वहीं फैंस भी एक्ट्रेस के इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
गौहर खान समेत इन सितारों ने दी बधाई
कश्मीरा की पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने प्यार और शुभकामनाएं बरसाई हैं। गौहर खान ने कमेंट करते हुए कश्मीरा को बधाई दी और उनके आने वाले बच्चे की सलामती के लिए दुआ की। इसके अलावा रिद्धिमा पंडित, दृष्टि धामी और सुलग्ना जैसे कई टीवी स्टार्स ने भी कमेंट कर कश्मीरा और अक्षत को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी है।
कैसे हुई थी कश्मीरा और अक्षत की पहली मुलाकात?
कश्मीरा ईरानी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कश्मीरा और अक्षत की पहली मुलाकात एक्ट्रेस की बहन के जरिए हुई थी। मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाने का फैसला किया। फरवरी 2024 में राजस्थान के रणथंभौर में दोनों ने रॉयल वेडिंग की। उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई करीबी दोस्त और सितारे शामिल हुए थे। एक्टर नकुल मेहता ने भी उस दौरान शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
पायलट हैं अक्षत, एक्टिंग में भी आजमा चुके हैं हाथ
कश्मीरा ईरानी के पति अक्षत सक्सेना पेशे से पायलट हैं। हालांकि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। हाल ही में अक्षत को 'ऑपरेशन सफेद सागर' में देखा गया था। वहीं कश्मीरा खुद टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें अंबर धरा जैसे सीरियल्स के लिए जाना जाता है।
'मैं वापस आऊंगा' मूवी में दिलजीत दोसांझ के साथ आई थीं नजर
कश्मीरा ईरानी हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने दिलजीत दोसांझ के किरदार की गाइड की भूमिका निभाई थी। अब एक्टिंग के साथ-साथ कश्मीरा अपनी जिंदगी के एक नए और बेहद खास पड़ाव में कदम रखने जा रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद फैंस उन्हें लगातार प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं।