
285 KM दूर जाकर कराया ऐसा मेकओवरImage Credit source: Insta/the_styling_gabru
पंजाब के लुधियाना में रहने वाले एक 40 साल के शख्स को कुछ दिनों बाद एक पार्टी में जाना था. उसकी बस एक ही इच्छा थी कि जैसे ही वह पार्टी में पहुंचे, वहां मौजूद हर किसी की नजर उसी पर टिक जाए. इसी सोच के साथ उसने अपने लुक को पूरी तरह बदलने का फैसला किया और इसके लिए करीब 285 किलोमीटर का सफर तय करके उत्तराखंड के देहरादून पहुंच गया.
देहरादून पहुंचने के बाद वह कारगी चौक स्थित गबरू सैलून में गया. वहां उसने स्टाइलिस्ट को अपनी पूरी बात बताई. शख्स ने साफ कहा कि वह पार्टी में बिल्कुल जवान और स्टाइलिश नजर आना चाहता है. उसने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे 24-25 साल का बना दो, इसी उम्मीद से आपके पास आया हूं.
यंग और फ्रेश लुक में आए नजर
इसके बाद सैलून के स्टाइलिस्ट ने उसके मेकओवर की तैयारी शुरू कर दी. सबसे पहले बालों पर काम किया गया. कस्टमर को कर्ली हेयर पसंद थे, इसलिए उनके बालों को उसी स्टाइल में सेट किया गया. इसके बाद बालों का कलर बदला गया, ताकि पूरा लुक थोड़ा यंग और फ्रेश नजर आए.
सिर्फ बाल ही नहीं, उनकी दाढ़ी भी सफेद हो चुकी थी. इसलिए दाढ़ी को भी कलर किया गया. इसके साथ चेहरे पर ग्लो लाने के लिए मसाज समेत कई तरह के ट्रीटमेंट किए गए. धीरे-धीरे जब पूरा मेकओवर तैयार हुआ और शख्स को आईने के सामने लाया गया, तो उसका लुक देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
मेकओवर के बाद वह पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा था. उसके बालों का स्टाइल, दाढ़ी का रंग और चेहरे की चमक मिलकर पूरे लुक को काफी बदल चुके थे. हालत यह थी कि पहली नजर में देखकर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल था कि मेकओवर से पहले और बाद में दिख रहा शख्स एक ही व्यक्ति है.
यह भी पढ़ें: चीन में रोबोट ने इंसान से की बॉक्सिंग, डांस और टेबल टेनिस में भी दिखाया अपना दम, लेकिन शर्ट मोड़ने में हुआ फेल
शख्स को अपना नया लुक इतना पसंद आया कि सैलून वालों ने इसका वीडियो भी बना लिया. बाद में इसे गबरू सैलून के इंस्टाग्राम पेज ‘the_styling_gabru’ पर शेयर कर दिया गया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More