लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, शानदार शतक ठोक तोड़ डाला 41 साल पुराना रिकॉर्ड

Published on 12 जुल॰ 2026

IND W vs ENG W, Yastika Bhatia Creates History: क्रिकेट के ‘मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने वो कारनामा कर दिखाया जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी ने नहीं किया था. यास्तिका ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं.

यास्तिका लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 158 गेंदों पर 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने 41 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

---विज्ञापन---

यास्तिका भाटिया ने रच दिया इतिहास

25 वर्षीय यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. यास्तिका ने तीसरे दिन 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही वह लॉर्ड्स में महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं.

यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका पहला शतक है. उन्होंने 158 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया.

---विज्ञापन---

41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

यास्तिका ने अपनी 113 रनों की ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत के लिए महिला टेस्ट क्रिकेट की तीसरी या चौथी पारी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज संध्या अग्रवाल का 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. संध्या ने 1985 में लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन बनाए थे.

भारत के लिए महिला टेस्ट की तीसरी/चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर

बल्लेबाजस्कोरविरोधीस्थानवर्ष
यास्तिका भाटिया113इंग्लैंडलॉर्ड्स2026
संध्या अग्रवाल98न्यूजीलैंडलखनऊ1985
संध्या अग्रवाल83ऑस्ट्रेलियावानखेड़े1984
स्नेह राणा80*इंग्लैंडब्रिस्टल2021
गार्गी बनर्जी75इंग्लैंडब्लैकपूल1986
गार्गी बनर्जी72ऑस्ट्रेलियावानखेड़े1984

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब-किससे भिड़ेगी मेसी की टीम और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली 11वीं भारतीय क्रिकेटर

इसके साथ ही यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं. वहीं, मेंस और महिला क्रिकेट को मिलाकर वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली 11वीं भारतीय क्रिकेटर हैं. भारत की ओर से लॉर्ड्स में पहला टेस्ट शतक वीनू मांकड़ ने 1952 में लगाया था, जब उन्होंने 184 रन की यादगार पारी खेली थी. वहीं, दिलीप वेंगसरकर इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सूची में अब यास्तिका का नाम भी जुड़ गया है.

---विज्ञापन---

लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर

क्रमखिलाड़ीस्कोरवर्ष
1वीनू मांकड़1841952
2दिलीप वेंगसरकर1031979
3गुंडप्पा विश्वनाथ1131979
4दिलीप वेंगसरकर1571982
5दिलीप वेंगसरकर126*1986
6रवि शास्त्री1001990
7मोहम्मद अजहरुद्दीन1211990
8सौरव गांगुली1311996
9अजीत अगरकर1092002
10राहुल द्रविड़1032011
11अजिंक्य रहाणे1032014
12केएल राहुल1292021
13केएल राहुल1002025
14यास्तिका भाटिया1132026

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: वनडे सीरीज के दौरान 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा, इतिहास रचने के हैं बेहद करीब

---विज्ञापन---