'शर्ट उतारकर इनरवियर में कर लो', 41 साल की फेमस एक्ट्रेस को डायरेक्टर ने दिया 'गंदा' ऑफर, बयां किया दर्द

Published on 20 सित॰ 2026

Time Published: Sunday, September 20, 2026, 6:05 [IST]

Radhika Apte: राधिका आप्टे अपनी बेबाक राय और चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई ऐसे रोल निभाए हैं, जिनमें बोल्ड और इंटीमेट सीन्स भी शामिल रहे हैं। हालांकि अब राधिका आप्टे ने फिल्मों में जरूरत से ज्यादा न्यूडिटी और इंटीमेसी दिखाने की प्रवृत्ति पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव भी शेयर किया, जब उनके कुछ पुराने काम के आधार पर ये मान लिया गया कि वह आगे भी किसी भी तरह के बोल्ड सीन के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगी।

इंटीमेट या बोल्ड सीन पर राधिका आप्टे का बड़ा बयान
'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आ रहीं राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में बताया कि किसी भी इंटीमेट या बोल्ड सीन को करने से पहले उनके लिए ये समझना जरूरी है कि कहानी में उसकी वास्तविक जरूरत क्या है। उनका कहना है कि सिर्फ इसलिए किसी सीन को करना जरूरी नहीं हो जाता क्योंकि उसे स्क्रीन पर आकर्षक दिखाया जा सकता है।

Radhika Apte

शुरुआती फिल्मों के बाद बनी एक्ट्रेस को लेकर अलग धारणा

-राधिका आप्टे ने जूम के साथ बातचीत में अपने करियर के शुरुआती अनुभवों को याद किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में न्यूड सीन किए थे। इसके बाद इंडस्ट्री में कुछ लोगों ने उनके बारे में एक धारणा बना ली कि वो ऐसे सीन के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगी।

-राधिका के मुताबिक कई बार उन्हें लोगों को समझाना पड़ता था कि किसी फिल्म में पहले बोल्ड या न्यूड सीन करना इस बात की गारंटी नहीं है कि वो हर प्रोजेक्ट में ऐसा ही करेंगी। राधिका आप्टे ने कहा कि वह किसी भी सीन के लिए हामी भरने से पहले उसकी कहानी में जरूरत और संदर्भ को समझना चाहती हैं।

'आप ऐसा क्यों करवाना चाहते हैं?'

राधिका आप्टे ने बताया कि उन्हें कई बार ऐसे ऑफर भी मिले, जिनके पीछे उन्हें कहानी की कोई खास जरूरत नजर नहीं आई। उनके मुताबिक जब वह किसी सीन को लेकर सवाल करती थीं कि आखिर इसकी जरूरत क्या है, तो सामने से अक्सर 'थोड़ा कर लो' जैसा जवाब मिलता था। उन्होंने बताया कि कभी कुछ सेकेंड की किसिंग या छोटा सा इम्प्रोवाइजेशन करने के लिए भी उनसे कहा जाता था। राधिका के मुताबिक यही वजह है कि उन्होंने लोगों को साफ तौर पर बताना शुरू किया कि वह केवल इसलिए कोई इंटीमेट सीन नहीं करेंगी क्योंकि उनसे ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है।

एक्शन सीन के बीच मिला शर्ट को लेकर अजीब सुझाव

-राधिका आप्टे ने एक और अनुभव शेयर किया, जो एक एक्शन सीन की शूटिंग से जुड़ा था। उनके मुताबिक सेट पर उनसे पूछा गया कि क्या वह शर्ट के बटन खुले रखकर एक्शन सीन कर सकती हैं।

-एक्ट्रेस ने सवाल किया कि अगर वह एक्शन कर रही हैं तो स्वाभाविक रूप से शर्ट हिलेगी ही। इसके बाद उनसे ये भी पूछा गया कि क्या वह शर्ट उतारकर सिर्फ इनरवियर में वो सीन कर सकती हैं। राधिका ने इस पर हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर उनसे ऐसा करवाने का उद्देश्य क्या था। एक्ट्रेस के मुताबिक उस सीन की कहानी की जरूरत एक्शन थीलेकिन बातचीत अचानक उनके कपड़ों और लुक पर केंद्रित हो गई। उनके इस अनुभव ने फिल्मों में अनावश्यक बोल्डनेस को लेकर सवाल खड़े किए।

'पार्च्ड' के न्यूड सीन पर भी दे चुकी हैं सफाई

राधिका आप्टे इससे पहले अपनी फिल्म 'पार्च्ड' (Parched) के एक न्यूड सीन को लेकर भी खुलकर बात कर चुकी हैं। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म के एक सीन की क्लिप ऑनलाइन वायरल हुई थी, जिसके बाद इसकी काफी चर्चा हुई थी। उस समय राधिका ने PTI से बातचीत में कहा था कि उन्हें इस सीन को लेकर कोई परेशानी नहीं थी क्योंकि वह अपने किरदार की जरूरत को समझते हुए इसके लिए पहले से तैयार थीं। उन्होंने यो भी स्पष्ट किया था कि पूरी फिल्म को केवल उस एक सीन के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए।

पति बेनेडिक्ट टेलर का भी मिलता है पूरा सपोर्ट

राधिका आप्टे अपने काम को लेकर पति बेनेडिक्ट टेलर (Benedict Taylor) के रवैये पर भी पहले बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि बेनेडिक्ट उनके काम को एक दर्शक की तरह देखते हैं और उनके प्रोफेशनल फैसलों में दखल नहीं देते। राधिका आप्टे ने उन्हें बेहद उदार सोच वाला इंसान बताया था। उनके मुताबिक बेनेडिक्ट उन्हें नए अनुभव लेने और अपनी सीमाओं से आगे जाकर अलग तरह के किरदार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

साल 2012 में हुई थी बेनेडिक्ट से शादी

राधिका आप्टे ने ब्रिटिश म्यूजिशियन और कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है। काम की वजह से दोनों ने लंबे समय तक लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज भी निभाई। साल 2024 में राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट पहली बार माता-पिता बने एक्ट्रेस ने अक्टूबर 2024 में लंदन फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी को सार्वजनिक किया था।

'लस्ट स्टोरीज 3' में दिखा राधिका का अलग अंदाज

-जानकारी के अनुसार राधिका आप्टे 'लस्ट स्टोरीज 3' (Lust Stories 3) का हिस्सा हैं। ये एंथोलॉजी फिल्म रिश्तों, इच्छाओं और इंसानी भावनाओं से जुड़ी अलग-अलग कहानियों को सामने लाती है।

-राधिका आप्टे इससे पहले भी ऐसे किरदार निभाती रही हैं, जो पारंपरिक बॉलीवुड भूमिकाओं से अलग रहे हैं। यही वजह है कि उनके बेबाक चुनाव और स्क्रीन पर अलग तरह के किरदार अक्सर चर्चा में रहते हैं। 'लस्ट स्टोरीज 3' गत 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।