जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद टली UGC रोलबैक महापंचायत, 3 हफ्ते में फिर होगी बातचीत

Published on 20 सित॰ 2026

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद टली UGC रोलबैक महापंचायत, 3 हफ्ते में फिर होगी बातचीत

जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली ‘यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत’ को फिलहाल टाल दिया गया है. यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई मुलाकात के बाद लिया गया. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और अगले तीन हफ्तों में उनके साथ दोबारा बैठक की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक यह बैठक प्रदर्शन शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पर हुई. इसमें करणी सेना और अन्य संगठनों के कई प्रतिनिधि शामिल थे. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद रहे.

जेपी नड्डा ने शेयर किया पोस्ट

जेपी नड्डा ने सोशल मी़डिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया ‘आज मैंने अपने आवास पर राज शेखावत (क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष), यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की’ नड्डा ने कहा, ‘इस बैठक में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई और सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी. हम अगले तीन हफ्तों में उनके साथ एक और बैठक करेंगे’.

आज मेरे आवास पर मेरी और जितेन्द्र सिंह जी की UGC Rollback सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शैखावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष,क्षत्रिय करणी सेना) तथा उनके प्रतिनिधि मंडल डॉ. शुभांशु सिंह राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समृद्ध सनातन संघ, आर. के. सिंह, आई टी सेल अध्यक्ष, अखिल भारतीय pic.twitter.com/DdicX96CCI

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 19, 2026

प्रस्तावित प्रदर्शन का मकसद

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का उद्देश्य आरक्षण नीतियों और हाल ही में अधिसूचित यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को लेकर चिंताएं उठाना था. इसी के विरोध में यह प्रदर्शन बुलाया गया था.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पुलिस के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया था.दिल्ली पुलिस से अनुमति न मिलने के बाद क्षत्रिय करणी सेना द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.

महापंचायत में शामिल होने का आह्वान

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक सभी सामान्य नागरिकों से यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया था. अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा था कि सरकार के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखना है, इसलिए देश भर से आने वाले सभी साथियों, तैयार रहें, एक-दूसरे का सम्मान करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करें.

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में समृद्ध सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभांशु सिंह राजपूत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आरके सिंह, क्षत्रिय करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) अधिवक्ता संगीता सिंह और सवर्ण महापंचायत समिति के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता हिमांशु शर्मा शामिल थे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे.

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.<p></p>CNEB के बाद VOICE OF INDIA में  एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.<p></p>यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.<p></p>जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.

Read More

google button