41 साल पहले Doordarshan शो के खिलाफ टैक्सी चालकों ने निकाला था मार्च, लीड एक्ट्रेस ने घर-घर में बनाई थी पहचान - doordarshan television show rajani offended taxi drivers then they has taken out the march against it

Published on 13 सित॰ 2026

41 साल पहले Doordarshan के इस शो को लोकप्रियता तो मिली लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

शो ने घर-घर में बनाई थी पहचान

शो ने घर-घर में बनाई थी पहचान

HighLights

  1. शो ने घर-घर में बनाई थी पहचान

  2. लोगों ने दूरदर्शन के ऑफिस के बाहर किया था प्रदर्शन 

  3. 41 साल पहले आया था दूरदर्शन का ये शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा और ब्रॉडकास्टिंग के इतिहास में दूरदर्शन की एक अलग ही जगह है क्योंकि यह भारत में प्रसारित होने वाला पहला चैनल था। अगर कहा जाए कि मनोरंजन के लिए रेडियो के बाद लोग इसी पर निर्भर थे तो गलत नहीं होगा।

शो ने बनाई घर-घर में पहचान

दूरदर्शन (Doordarshan) पर शुरुआती दौर में जो शो प्रसारित हुए उनमें से कई शोज ने घर-घर में पहचान बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं एक टेलीविजन शो ऐसा भी आया था जिसके खिलाफ लोगों ने मार्च तक किया था और दूरदर्शन के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर माफी की मांग भी की थी।

क्या दिखाया जाता था शो में?

'रजनी' (Rajani) 1985 में दूरदर्शन पर प्रसारित एक यादगार टीवी सीरीज थी, जिसके निर्देशक बसु चटर्जी थे। यह भारत का पहला ऐसा प्रमुख टीवी शो था जो ग्राहकों के अधिकारों और सोशल वर्क पर केंद्रित था।

rajani (3)

इस मशहूर शो का मुख्य किरदार स्वर्गीय प्रिया तेंदुलकर ने निभाया था। सरकारी भ्रष्टाचार से लड़ने वाली एक निडर मिडिल-क्लास हाउसवाइफ के रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और नेशनल हीरोइन बना दिया।

शाह रुख खान ने किया था कैमियो

भविष्य के सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्ममेकर सुभाष घई ने इस सीरीज में शुरुआती कैमियो रोल किए थे। शो का आइडिया असल में 'लूसी' नाम के एक किरदार से शुरू हुआ था, लेकिन डायरेक्टर बसु चटर्जी ने इसे बदलकर एक मिडिल-क्लास महिला सोशल एक्टिविस्ट का रूप दे दिया, जो रोजमर्रा की आम जनता की समस्याओं से लड़ती थी।

rajani

टैक्सी ड्राइवर्स ने किया था मार्च

शो में दिखाए गए एक एपिसोड ने टैक्सी ड्राइवर्स की भावनाओं को इतना झकझोर दिया कि नाराज होकर उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) के ऑफिस तक मार्च किया और माफी की मांग की।

rajani (1)

दरअसल इस शो के एक एपिसोड में टैक्सी चालकों को यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते और बदतमीजी करते हुए दिखाया गया। अपने प्रोफेशन को गलत तरीके से दिखाने के चलते टैक्सी चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया और दूरदर्शन के कार्यालय तक मार्च निकाला था।

आशा भोसले ने गाया था टाइटल ट्रैक

मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) ने शो का यादगार टाइटल ट्रैक गाया था जो शो की अटूट सच्चाई की भावना को बखूबी को दिखाता है।

रजनी के बारे में

'रजनी' (Rajani) एक भारतीय टेलीविजन सीरीज थी जो दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित हुई थी और इसे बसु चटर्जी ने निर्देशित किया था। इसमें प्रिया तेंदुलकर (Priya Tendulkar) मुख्य भूमिका में थीं।

यह सीरीज सुस्त सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए बहुत लोकप्रिय हुई। इसे करण राजदान और अनिल चौधरी ने लिखा था, और इसका टाइटल ट्रैक आशा भोसले ने गाया था।

यह भी पढ़ें- Doordarshan के 'फ्लॉप शो' ने 37 साल पहले रचा था इतिहास, लॉकडाउन में डिमांड पर फिर हुआ ऑनएयर; मिली 9.2 की रेटिंग