4K वर्टिकल वीडियो वाला पहला गिंबल कैमरा Insta360 Luna Pro लॉन्च, 1,550mAh की बैटरी और 47GB स्टोरेज भी - insta360 luna pro launches with 4k vertical shooting and 1550 mah battery

Published on 21 अग॰ 2026

Insta360 ने अपना Luna Pro गिंबल कैमरा लॉन्च किया है, जो 4K वर्टिकल वीडियो शूट करने वाला पहला कैमरा है।

HighLights

  1. पहला 4K वर्टिकल वीडियो शूट करने वाला गिंबल कैमरा।

  2. 8K लैंडस्केप रिकॉर्डिंग और Sony 1-इंच सेंसर मौजूद।

  3. AI ट्रैकिंग, Leica लेंस और डिटैचेबल रिमोट की सुविधा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Insta360 ने अपना लेटेस्ट गिंबल कैमरा Luna Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह पहला गिंबल कैमरा है जो 4K में वर्टिकल वीडियो शूट करता है। हालांकि लैंडस्केप में यह 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इससे पहले कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Luna Ultra लॉन्च किया था। Luna Pro को चीन में 3,399 युआन (करीब 48,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Insta360 Luna Pro की खूबियां

Luna Pro गिंबल कैमरा में Sony 1-इंच का सेंसर दिया है, जो 9:16 फ्रेम में 30fps पर 4K वीडियो शूट करता है। इसके साथ ही इस कैमरे में AI ट्रैकिंग और three-axis स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है, जिससे वर्टिकली शूट करने पर वीडियो स्टेबल रहता है।

इस कैमरे में Leica Summicron F1.8 लेन का यूज किया है। कंपनी ने लूना अल्ट्रा में भी यही ऑप्टिकल यूज किया था। यह कैमरा 4x जूम (2x में लॉसलेस जूम) का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही कैमरे का ऑनबोर्ड एआई मॉडल इमेज क्वालिटी को इन्हैंस करता है। बेहतर कलर्स के लिए Luna Pro में तीन Leica प्रीसेट- Chrome, Natural, और Vivid के साथ 6 सिनेमैटिक फिल्टर मिलते हैं। इसके साथ ही कलर सेटिंग को यूजर्स क्यूआर कोड या मैनुअली भी शेयर कर सकते हैं।

इसमें बिल्ट-इन कलर टेंप्रेचर सेंसर दिया है, जो चारों ओर की लाइटिंग के मुताबिक व्हाइट बैलेंस खुद एडजेस्ट करता है। Luna Ultra की तरह इंस्टा360 ने Luna Pro में भी डिटैचेबल टचस्क्रीन रिमोट दिया है, जिसे वायरलेस कंट्रोलर की तरह यूज किया जा सकता है। यह 20 मीटर की दूरी से भी कनेक्ट रहता है और कैमरा कंट्रोल के साथ-साथ इमेज ट्रांसमिशन के लिए भी यूज किया जा सकता है। ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरे में बिल्ट-इन वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलते हैं।

Insta360 Luna Pro में 1,550mAh की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में यह करीब 4 घंटे तक शूट कर सकता है। यह फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 23 मिनट में यह करीब 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें बिल्ट-इन 47GB की स्टोरेज मिलती है।