Refreshing Sharbat Recipes: अगर आप हर बार एक जैसा शरबत पीकर बोर हो गए हैं, तो होम शेफ्स की बताई गई ये 5 यूनिक शरबत रेसिपीज़ आपके लिए बेहतरीन हैं। अमरजीत कौर का गुलकंद कोकोनट क्लाउड कूलर, पूजा गांधी का गुलकंद पान शरबत, रूपा तिवारी का लीची शरबत, नलिनी तिवारी का पान शरबत और एना शाहीन का रोज़ पोमेग्रेनेट स्प्रिट्ज़र स्वाद के साथ ताजगी का भी एहसास कराते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
गुलकंद कोकोनट क्लाउड कूलर
अगर आप महमानों को रिफ्रेशिंग ड्रिंक ट्राई कराना चाहते हैं, तो होम शेफ अमरजीत कौर की यह गुलकंद कोकोनट क्लाउड कूलर रेसिपी जरूर बनाएं।
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच गुलकंद
- 1 कप ठंडा नारियल पानी
- 2 बड़े चम्मच ठंडा दूध या फ्रेश क्रीम
- 1 छोटा चम्मच रोज़ सिरप
- 1 छोटा चम्मच भिगोए हुए सब्जा के बीज
- बर्फ के टुकड़े
- थोड़ा-सा कुटा हुआ पिस्ता
- सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
विधि
- सबसे पहले सर्विंग ग्लास के तले में गुलकंद डालें।
- अब इसमें भिगोए हुए सब्जा के बीज डालकर हल्का-सा मिला दें।
- इसके बाद ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा नारियल पानी भर दें।
- एक छोटे बाउल में ठंडा दूध या फ्रेश क्रीम और रोज़ सिरप डालकर लगभग 20 सेकंड तक फेंटें, ताकि हल्का झाग बन जाए।
- तैयार गुलाबी झाग को धीरे-धीरे नारियल पानी के ऊपर डालें।
- ऊपर से कुटे हुए पिस्ता और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
- तैयार गुलकंद कोकोनट क्लाउड कूलर को तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/28/gulkand-coconut-cloud-cooler-2026-07-28-05-40-02.png)
रोज़ पोमेग्रेनेट स्प्रिट्ज़र
अगर आप कुछ हल्का, रिफ्रेशिंग और खूबसूरत ड्रिंक बनाना चाहते हैं, तो होम शेफ एना शाहीन का यह रोज़ पोमेग्रेनेट स्प्रिट्ज़र जरूर ट्राई करें।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच रोज़ सिरप
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- ½ कप अनार का जूस
- ½ कप ठंडा सोडा
- बर्फ के टुकड़े
- सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
विधि
- सबसे पहले सर्विंग गिलास में रोज़ सिरप डालें।
- अब इसमें ताजा नींबू का रस मिलाकर हल्का-सा मिक्स करें।
- इसके बाद अनार का जूस डालें।
- अब गिलास में बर्फ के टुकड़े भर दें।
- ऊपर से ठंडा सोडा डालें और हल्के हाथों से मिला दें।
- आखिर में सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें और तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/28/rose-pomrgranate-2026-07-28-05-44-43.png)
पान शरबत
अगर आप पान के स्वाद वाला ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो होम शेफ नलिनी तिवारी का यह पान शरबत जरूर ट्राई करें।
सामग्री
- 5–6 पान के पत्ते
- 2 बड़े चम्मच गुलकंद
- 2 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा
- 2 बड़े चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 कप ठंडा दूध
- बर्फ के टुकड़े
- 1 चम्मच गोंद कतीरा
- 1 चम्मच सब्जा सीड्स
- गुलाब की पंखुड़ियां
विधि
- सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब मिक्सर जार में पान के पत्ते, गुलकंद, नारियल का बुरादा, चीनी, सौंफ, इलायची पाउडर डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब तैयार शरबत को छानकर सर्विंग गिलास में डालें।
- इसमें ठंडा दूध के साथ गोंद कतीरा, सब्जा सीड्स और बर्फ के टुकड़े डालें।
- आखिर में गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/28/paan-sharbat-2026-07-28-05-43-25.png)
लीची शरबत
अगर आप फलों के स्वाद से भरपूर एक हल्का और स्वादिष्ट ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो होम शेफ रूपा तिवारी का यह लीची शरबत जरूर बनाएं।
सामग्री
- 10–12 लीची (छिली हुई)
- 2 बड़े चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- ½ छोटा चम्मच काला नमक
- 2 कप ठंडा पानी
- बर्फ के टुकड़े
- पुदीने की पत्तियां
विधि
- सबसे पहले लीची को छीलकर उसके बीज निकाल लें।
- अब मिक्सर जार में लीची, चीनी, नींबू का रस, काला नमक और थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूद ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद बचा हुआ ठंडा पानी मिलाकर एक बार फिर ब्लेंड करें।
- अब तैयार शरबत को छानकर सर्विंग गिलास में डालें।
- इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
- आखिर में पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/28/lychee-2026-07-28-05-46-20.png)
गुलकंद पान शरबत
अगर आप पान और गुलकंद के फ्लेवर वाला एक यूनिक और स्वादिष्ट ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो होम शेफ पूजा गांधी का यह गुलकंद पान शरबत जरूर बनाएं।
सामग्री
- 5–6 पान के पत्ते
- 2 बड़े चम्मच गुलकंद
- 2 कप ठंडा दूध
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच अनार के दाने
- बर्फ के टुकड़े
- गुलाब की पंखुड़ियां
विधि
- सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब मिक्सर जार में पान के पत्ते, गुलकंद, सौंफ और इलायची पाउडर डालकर थोड़ा-सा दूध मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद इस पेस्ट में बचा हुआ ठंडा दूध डालकर एक बार फिर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- अब तैयार शरबत को छानकर सर्विंग गिलास में डालें।
- इसमें बर्फ के टुकड़े, अनार के दाने और टूटी फ्रूटी डालें।
- आखिर में गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/28/sharbat-2026-07-28-05-41-58.png)
FAQ
Q.
क्या इन शरबत रेसिपीज़ को पहले से बनाकर रखा जा सकता है?
A.
शरबत का बेस पहले से तैयार किया जा सकता है, लेकिन बर्फ, सोडा और गार्निश सर्व करने से ठीक पहले डालें।
Q.
मेहमानों के लिए कौन-सा शरबत सबसे अच्छा रहेगा?
A.
गुलकंद कोकोनट क्लाउड कूलर और रोज़ पोमेग्रेनेट स्प्रिट्ज़र अपने खूबसूरत लुक और स्वाद की वजह से मेहमानों को सर्व करने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
Q.
शरबत को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए क्या करें?
A.
शरबत में ठंडी सामग्री, बर्फ, ताजे गार्निश और सही मात्रा में नींबू का रस मिलाने से उसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।
Q.
शरबत में सब्जा सीड्स और गोंद कतीरा डालने से क्या फायदा होता है?
A.
ये दोनों सामग्री शरबत को अधिक रिफ्रेशिंग बनाती हैं और ड्रिंक का टेक्सचर भी बेहतर करती हैं।
AlsoRead: होम शेफ्स की 5 आलू चाट रेसिपीज़, देखते ही खाने का करेगा मन