कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद| Navbharat Live

Published on 23 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 23, 2026 | 08:15 PM IST

विज्ञापन

सार

Traffic Power Block: कोंकण रेलवे 24 जुलाई को मडगांव स्टेशन पर 5 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेगा। पुराने फुटओवर ब्रिज को हटाने के कारण प्लेटफॉर्म 1-3 बंद रहेंगे, ट्रेनें 4-6 से चलेंगी।

Konkan Railway Madgaon Station 5 Hours Traffic Power Block On July 24 FOB Demolition

रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक (सोर्स: AI)

विस्तार

5 HoursTraffic Power Block: यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन की सुविधाओं में सुधार के लिए कोंकण रेलवे ने मडगांव रेलवे स्टेशन पर 24 जुलाई 2026 को बड़ा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद पुराने फुट ओवर ब्रिज (FOB) को सुरक्षित तरीके से गिराया जाएगा। ताकि यात्रियों न्यूनतम असुविधा हो और यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित बनी रहे।

आवागमन बंद रहेगा

कोंकण रेलवे के सीपीआरओ सुनील नारकर के अनुसार, यह ट्रैफिक और पावर ब्लॉक दोपहर 12:50 बजे से शाम 5:50 बजे तक यानी कुल 5 घंटे के लिए रहेगा। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1, 2 और 3 ट्रेनों के आवागमन के लिए बंद रहेंगे। ब्लॉक के दौरान मडगांव स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म 4, 5 और 6 के माध्यम से किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन समय से पहले पहुंचें और प्लेटफॉर्म की जानकारी के लिए स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड और उद्घोषणा प्रणाली पर ध्यान दें। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ेः- 1 हजार साल की बरसात झेल सकेगा मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक! IIT-Bombay ने दी ये सलाह, गड्ढों से भी मिलेगी निजात

क्यों जरूरी है यह काम

स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कोंकण रेलवे मडगांव स्टेशन पर पुराने फुट ओवर ब्रिज (FOB) को हटाकर नया और आधुनिक फुट ओवर ब्रिज बनाने जा रहा है। नया एफओबी बनने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आने-जाने में अधिक सुविधा मिलेगी, भीड़भाड़ कम होगी और आवाजाही पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगी।

इस कार्य के लिए 24 जुलाई को निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। कोंकण रेलवे ने बताया कि ब्लॉक के दौरान भी ट्रेन सेवाओं को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक परिचालन व्यवस्थाएं पहले से कर ली गई हैं। ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक प्लेटफॉर्मों से किया जाएगा तथा यात्रियों को स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली और रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से लगातार जानकारी दी जाएगी, ताकि उन्हें न्यूनतम असुविधा हो और यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित बनी रहे।

Follow Navbharatlive whatsapp