रिटायर्ड इंजीनियर का फोन हैक कर 5.37 लाख ठगे: ग्वालियर में बैंककर्मी की एफडी कराने की सलाह बनी ठगों का हथियार, केस दर्ज - Gwalior News
Published on 21 अग॰ 2026
ग्वालियर54 मिनट पहले
कॉपी लिंक
ग्वालियर साइबर सेल (फाइल फोटो)
ग्वालियर शहर में साइबर ठगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि वे अब बैंक खातों में सेंध लगाकर जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला दीनदयाल नगर का है, जहां रिटायर्ड इंजीनियर प्रेम सिंह नरवरिया के साथ 5.37 लाख रुपए की बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस और 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
क्रेडिट कार्ड से शुरुआत, फिर बदला मेल आईडी
पीड़ित प्रेम सिंह नरवरिया के अनुसार पूरी साजिश 14 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई, जब उनके एचडीएफसी वीजा क्रेडिट कार्ड से मिंत्रा (Myntra) ऐप के जरिए ₹15,250 के वाउचर खरीदे गए। बैंक पहुंचने पर कर्मचारियों ने सिस्टम में ट्रांजेक्शन न दिखने की बात कहकर मदद से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित के फोन पर लगातार अज्ञात ओटीपी और कॉल्स आने लगे। जब 4 नवंबर को वे पिंटो पार्क स्थित एचडीएफसी शाखा पहुंचे, तो पता चला कि उनके खाते से उनकी मेल आईडी हटाकर [email protected] दर्ज कर दी गई है और प्रकाश कुमार नाम के अनजान व्यक्ति को बेनेफिशरी बना दिया गया है।
कैश निकालने के बजाय कराई एफडी, वही बनी काल
ठगी की आशंका देख पीड़ित ने जब अपने सारे पैसे कैश निकालने की मांग की, तो बैंक कर्मचारी (आशी गुप्ता) ने उन्हें नकदी देने के बजाय 3 लाख रुपए की एफडी बनाने की सलाह दी। पीड़ित ने बात मान ली, लेकिन ठगों ने सिस्टम में पहले से घुसे होने का फायदा उठाया। ठगों ने पीड़ित की पुरानी 4 लाख की एफडी और नई बनी 3 लाख की एफडी को तुड़वा दिया तथा 70 हजार 50 हजार और 17 हजार के सिलसिलेवार ट्रांजेक्शन कर कुल 5.37 लाख पार कर दिए।
क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर
खाते से पूरी जमा पूंजी गायब देखकर पीड़ित के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत खाता बंद कराया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने बैंक स्टेटमेंट और कर्मचारियों के बयान खंगालते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फर्जी मेल आईडी और प्रकाश कुमार नाम के संदिग्ध खाते की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
.
खबरें और भी हैं...
साइबर सेल TI पहुंचीं हाईकोर्ट, कोर्ट में पेश हुआ बच्चा: महिला टीआई ने आयकर अधिकारी पति पर बेटे को बंधक बनाने का आरोप लगाया
0:26
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर के जीवाजीगंज में लगेगा 'जन-समस्याओं का दरबार',: जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति! फाइलों का मौके पर होगा निपटारा
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में न्याय की 'मिसाल' बना केस: 8 साल पुराना वैवाहिक विवाद सुलझा, हाईकोर्ट परिसर में दंपती को मिला ‘इशारा कैफे’
कॉपी लिंक
शेयर
एक महीने में 13 बार पेनकिलर खाई, दोनों किडनियां खराब: इंदौर में ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा; एक्सपर्ट बोले-डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेने से नुकसान