5 दिन में ही मालामाल... इस बैंक के निवेशकों ने छाप डाले ₹64000 करोड़

Published on 9 अग॰ 2026

शेयर बाजार में बीते सप्ताह बड़ा उतार-चढ़ाव

  • 1/8

भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह तगड़ी उथल-पुथल देखने को मिली. हालांकि, मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी आखिरकार बढ़त में रहे. इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन चार कंपनियों ने निवेशकों अपने पर पैसों की बरसात कर दी. सबसे ज्यादा कमाई देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयर में पैसे लगाने वालों ने की, जिन्होंने सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही ताबड़तोड़ करीब 64,000 रुपये छाप डाले. (Photo: File/ITG)

जबर्दस्त उतार-चढ़ाव, फिर भी इंडेक्स ग्रीन

  • 2/8

जबर्दस्त उतार-चढ़ाव, फिर भी इंडेक्स ग्रीन
शेयर मार्केट में हफ्तेभर उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन BSE Sensex और NSE Nifty दोनों बढ़त में रहे. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पांच दिन के कारोबार के बाद आखिरकार 404 अंक की बढ़ोतरी में रहा. इसके अलावा 50 शेयरों वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने 187 अंकों की बढ़त दर्ज की है. (Photo: Pixabay)

इन 6 कंपनियों को घाटा, 4 का बजा डंका

  • 3/8

इन 6 कंपनियों को घाटा, 4 का बजा डंका
सेंसेक्स की टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल छह कंपनियों ने अपने निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच घाटा कराया. इनमें Bharti Airtel, HDFC Bank, ICICI Bank, Bajaj Finance, LIC और HUL शामिल रहीं और हफ्तेभर में निवेशकों के 1.23 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए. वहीं सेंसेक्स की जिन चार कंपनियों निवेशकों को पांच दिन में मालामाल किया, उनमें SBI, Reliance, TCS और L&T शामिल हैं. (Photo: ITG)

SBI के निवेशकों की बल्ले-बल्ले

  • 4/8

SBI के निवेशकों की बल्ले-बल्ले
शेयर बाजार में बीते सप्ताह के कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा फायदे में देश के सबसे बड़े सरकार बैंक SBI के निवेशक रहे. दरअसल, बैंक का मार्केट कैपिटल 10.12 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. निवेशकों की दौलत में आए उछाल का कैलकुलेशन करें, तो सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में SBI Investors ने ताबड़तोड़ 63,922 करोड़ रुपये छाप डाले. (Photo: ITG)

रिलायंस-TCS ने भी दिखाया दम 

  • 5/8

रिलायंस-TCS ने भी दिखाया दम 
एसबाई के अलावा अपने निवेशकों को मालामाल करने के मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस और टाटा ग्रुप की आईटी दिग्गज टीसीएस भी आगे रही. RIL Market Cap 32,816 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 18.02 लाख करोड़ रुपये हो गया. तो वहीं TCS Market Value में 31,875 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और ये 8.88 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंची. L&T ने भी अपने निवेशकों को पांच दिन में 14,638 करोड़ रुपये की कमाई कराई और इसका मार्केट कैप 5.56 लाख करोड़ रुपये हो गया. (Photo: Pixabay)

LIC के 40000 करोड़ स्वाहा

  • 6/8

LIC के 40000 करोड़ स्वाहा
जहां देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक को जोरदार फायदा हुआ, तो वहीं बीते सप्ताह सबसे ज्यादा घाटा उठाने के मामले में ऊपर देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी रही. LIC Market Cap तेज गिरावट के साथ फिसलते हुए 4.97 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. इसकी वैल्यूएशन में पांच दिन में 40,543.23 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. यानी निवेशकों की भारी-भरकम रकम स्वाहा हो गई. (Photo: ITG)

HDFC-ICICI समेत इन्हें नुकसान

  • 7/8

HDFC-ICICI समेत इन्हें नुकसान
निवेशकों का नुकसान कराने के मामले में एलआईसी के बाद Bajaj Finance रही, जिसकी मार्केट वैल्यू 37,169 करोड़ रुपये कम होकर 6.74 लाख करोड़ रुपये रह गई. HDFC Bank MCap 24,183 करोड़ रुपये गिरकर 11.28 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. ICICI Bank को 9,508 करोड़ रुपये का घाटा हुआ और इसका मार्केट कैप 10.20 लाख करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा Bharti Airtel MCap 7,582 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ  12.22 लाख करोड़, जबकि HUL Market Cap 4,793 करोड़ रुपये कम होकर 4.89 लाख करोड़ रुपये हो गया. (Photo: ITG)
 

नंबर-1 पर मुकेश अंबानी की कंपनी

  • 8/8

नंबर-1 पर मुकेश अंबानी की कंपनी
बीते कारोबारी हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में तमाम दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैपिटल में आए उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार रैंकिंग में नंबर-1 पर भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम रहा. इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)