Aug 03, 2026 07:30 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
टाटा मोटर्स अपनी ताबड़तोड़ बिकने वाली एसयूवी नेक्सन पर अगस्त, 2026 में बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Tata Nexon खरीदने पर अधिकतम 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

टाटा नेक्सन डिस्काउंट अगस्त 2026
केवल
₹9,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी ताबड़तोड़ बिकने वाली एसयूवी नेक्सन पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा नेक्सन (Tata Nexon) खरीदने पर अधिकतम 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
डिजाइन और स्टाइल
टाटा नेक्सन का एक्सटीरियर बेहद मस्कुलर और स्पोर्टी नज़र आता है। सामने की तरफ दिए गए शार्प LED DRLs और आकर्षक ग्रिल इसे रोड पर शानदार प्रेजेंस देते हैं। साइड प्रोफाइल में अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स का कॉम्बिनेशन इसे एक कम्पलीट SUV लुक देता है। जबकि रियर में दी गई कनेक्टेड टेललाइट्स इसके बैक लुक को काफी ट्रेंडी बनाती हैं।
इंटीरियर और केबिन फीचर्स
अंदर से नेक्सन का केबिन काफी प्रीमियम फील कराता है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाएं सफर को आरामदायक बनाती हैं। इसमें 382 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है।
इंजन, सेफ्टी और माइलेज
नेक्सन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ-साथ CNG का ऑप्शन भी मिलता है। सेफ्टी के मामले में इसे 5-स्टार रेटिंग हासिल है। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यह कार पेट्रोल वैरिएंट में लगभग 17 किमी/लीटर, डीजल में करीब 23-24 किमी/लीटर और CNG में लगभग 17.4 किमी/किग्रा का एवरेज मिल जाता है।
कितनी है एसयूवी की कीमत
टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 14.30 लाख रुपये तक जाती है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बता दें कि मार्केट में टाटा नेक्सन का मुकाबला मारुति ब्रेजा और किआ सोनेट जैसी एसयूवी से होता है।

