सरकार का बड़ा एक्शन, अश्लील कंटेंट वाले 50 OTT ऐप्स पर लगा ताला

Published on 23 जुल॰ 2026

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 50 OTT ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसा कंटेंट प्रसारित किया जा रहा था, जो भारतीय कानूनों और डिजिटल मीडिया से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता था। इससे पहले भी सरकार अश्लील सामग्री प्रसारित करने वाले कई ऐप्स पर कार्रवाई कर चुकी है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि इन ऐप्स के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियम, 2021 के तहत कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कई फिल्में और वेब सीरीज अश्लील और आपत्तिजनक प्रकृति की थीं, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 और महिलाओं के अशोभनीय प्रतिनिधित्व (प्रतिषेध) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं।

सरकार के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल आपत्तिजनक कंटेंट के जरिए ट्रैफिक बढ़ाने और सब्सक्रिप्शन से कमाई करने के लिए किया जा रहा था। इसी वजह से संबंधित ऐप्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हालांकि, सरकार ने लोकसभा में उन 50 OTT ऐप्स के नाम सार्वजनिक नहीं किए जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही बताया गया कि हाल ही में आईटी नियमों में किए गए संशोधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य इंटरमीडियरी को अदालत या सरकार की अधिकृत एजेंसी के निर्देश मिलने के तीन घंटे के भीतर गैरकानूनी कंटेंट हटाना या उसकी पहुंच रोकना अनिवार्य होगा।

सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को भी इन प्रतिबंधित ऐप्स की पहुंच रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से भी इन ऐप्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कानून का उल्लंघन करने वाले कंटेंट के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Be Interested In

  • वैभव सूर्यवंशी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने
  • कॉकरोच जनता पार्टी ने कल देशभर में किया प्रदर्शन का ऐलान, कहा- Every District. One Day. One Demand
  • ‘हम नड्डा के दफ्तर नहीं जाएंगे, वो जंतर-मंतर आएं’, बातचीत के लिए CJP ने रखी शर्त
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़, सेंसेक्स 364 अंक गिरा
  • छावनी में तबदील दिल्ली: कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम साढ़े छह बजे तक बंद करने के निर्देश
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का पहला पदक पक्का, लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं