डीयू में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 75 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया, जबकि 500 से ज्यादा छात्र इसमें शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सीधे रिक्रूटर्स से बातचीत करने का मौका मिला.
Written By : कविता गाडरी | Updated at : 09 Aug 2026 02:06 PM (IST)

दिल्ली यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट ड्राइव 2026
Source : @Pinterest
Delhi University Placement Drive 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें इंडस्ट्री की जरूरत से परिचित कराने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव 2026 का आयोजन किया है. शनिवार को आयोजित इस ड्राइव में 75 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया, जबकि 500 से ज्यादा छात्र इसमें शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सीधे रिक्रूटर्स से बातचीत करने, अलग-अलग क्षेत्र में करियर के ऑप्शन समझने और इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों से संवाद करने का मौका मिला. यह प्लेसमेंट ड्राइव दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन की ओर सेंटर फोर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के सहयोग से आयोजित किया गया.
इन छात्रों को मिला शामिल होने का मौका
प्लेसमेंट ड्राइव में एमए टूरिज्म मैनेजमेंट और एमए लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन के छात्रों के अलावा सामाजिक विज्ञान विभागों के छात्र दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में नामांकित छात्र भी इसमें भाग लेने के पात्र थे. कार्यक्रम में छात्रों ने अलग-अलग रिक्रूटर्स के साथ सीधे बातचीत की. इसके अलावा उन्हें इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के साथ-साथ नेटवर्किंग करने और करियर से जुड़े मार्गदर्शन सत्रों में हिस्सा लेने का अवसर मिला. इन सत्रों के जरिए छात्रों को उपलब्ध करियर ऑप्शंस और रोजगार के क्षेत्र में जरूरी अपेक्षाओं को समझने का मौका दिया गया.
ये भी पढ़ें-UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
कई कंपनियां पहुंची प्लेसमेंट ड्राइव में
प्लेसमेंट ड्राइव में अलग-अलग क्षेत्रों से 75 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुई. इनमें शिक्षा, सामाजिक विकास, हेल्थ केयर, रिसर्च, मानवाधिकार, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी कंपनियां शामिल थी. भाग लेने वाली कंपनियों में जनहित सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर, अभिव्यक्ति फाउंडेशन, सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी, चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया, बाल विकास धारा, समन्वित शिक्षा संस्थान, आकांशी समिति, इंडियन सोसायटी फॉर एप्लाइड रिसर्च, ईएफआरएएच, समर्थ, मित्र ट्रस्ट, आधार और एमआरवाईडीओ शामिल थे. टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से भी कई कंपनियों में प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया.
छात्रों और रिक्रूटर्स के बीस सीधे बातचीत पर जोर
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान छात्रों को संभावित नियोक्ताओं से सीधे मिलने और बातचीत करने का अवसर दिया गया. यूनिवर्सिटी के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने और उन्हें अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने में मदद मिलती है. वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन डीयू कुलपति योगेश सिंह के संरक्षण में किया गया. केंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक पायल मागो और डिपार्टमेंट ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन के प्रमुख कुमार आशुतोष कार्यक्रम के संरक्षक रहे. वहीं सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक अजय जायसवाल सह-संरक्षक रहे.
ये भी पढ़ें-देश में सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या घटी, एक साल में 3282 स्कूल हुए कम
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कविता गाडरी
कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.
इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.
Read More
Published at : 09 Aug 2026 02:06 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola