पूर्णिया डीआईजी चौक पर फायरिंग के आरोपी के पिता अरेस्ट: बेटे की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी, 5000 का इनाम घोषित; कुर्की की तैयारी - Purnia News

Published on 18 अग॰ 2026

पूर्णिया डीआईजी चौक पर हुई हवाई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान ऋषभ कुमार के रूप में की है। इस मामले में ऋषभ के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ऋषभ की गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की है और उसके खिलाफ वारंट व क

.

घटना रविवार देर रात डीएम-एसपी आवास के पास हुई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह हवाई फायरिंग की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर ऋषभ को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया है।

सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि पुलिस ऋषभ की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।

फायरिंग का आरोपी ऋषभ। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

फायरिंग का आरोपी ऋषभ। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

फायरिंग के आरोपी ऋषभ के पिता को भेजा जेल

इस मामले में पूर्णिया पुलिस ने पहले दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से एक आरोपी ऋषभ सिंह के पिता विभूति सिंह हैं। विभूति सिंह मूल रूप से सरसी के रहने वाले हैं, जो पूर्णिया के श्रीनगर हाता में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

पुलिस ने विभूति सिंह को सोमवार देर शाम जेल भेज दिया है। सदर एसडीपीओ 1 अभिनव परासर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद छापेमारी के दौरान आरोपी ऋषभ के पिता विभूति सिंह से पूछताछ करने के लिए पहले डिटेन किया हुआ।

पूछताछ के दरमियान विभूति सिंह के पुराने आपराधिक मामले भी खुले जो सरसी थाना में दर्ज हैं। इसके अलावा विभूति सिंह पर आरोपी को संरक्षण देने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि घटना के दौरान ऋषभ कुमार द्वारा ही हवा में गोलियां चलाई गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

रविवार देर रात पूर्णिया डीआईजी चौक पर आरोपी ऋषभ ने फायरिंग की थी।

रविवार देर रात पूर्णिया डीआईजी चौक पर आरोपी ऋषभ ने फायरिंग की थी।

पूर्णिया पुलिस ने तस्वीर जारी कर इनाम की घोषणा की

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ऋषभ कुमार की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है, ताकि आम जनता के सहयोग से उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके। जारी तस्वीर में आरोपी को पकड़ने या सूचना देने वाले को 5 हज़ार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा पूर्णिया पुलिस द्वारा की गई है।

सदर एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में किसी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया यह इलाक़े में अपना वर्चस्व कायम करने, दहशत फैलाने और हीरोपंती दिखाने के उद्देश्य से की गई फायरिंग प्रतीत होती है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आरोपी बेखौफ गोली चलाकर टहलते हुए घटनास्थल पर घूम रहा है।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस की क्विक एक्शन टीम ने तुरंत इलाके में नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया, जिससे समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। जबतक क्विक एक्शन टीम पहुंचती घटनास्थल से भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।

एसडीपीओ बोले- हर पहलुओं पर बारीकी से जांच

घटना में प्रयुक्त बाइक और साथ मौजूद अन्य लोगों का भी सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस इस पहलू पर भी बारीकी से जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है और कौन इन युवकों को ऐसी आपराधिक गतिविधियों के लिए उकसा रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इंस्टाग्राम से खुली ऋषभ के गतिविधियां

एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के बाद ऋषभ की पहचान हुई। उसके बाद पुलिस ने इंस्टग्राम खंगाला और कई ऐसे पेशेवर मुजरिमों के साथ उसकी तस्वीर मिली। पुलिस इन मामले में भी जांच कर रही है कि ऋषभ इन आरोपियों से कैसे संपर्क में था।

पूर्णिया पुलिस ने आरोपी ऋषव सिंह की गिरफ्तारी के लिए पहले ही 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि इनामी आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है या गिरफ्तारी से बचता है, तो न्यायालय से विधिवत आदेश प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की जाएगी।