एक-दो नहीं, पूरे तीन 50MP कैमरे के साथ आया Vivo का नया फ्लैगशिप फोन; मिलेगी 7200mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले भी

Published on 28 जुल॰ 2026

Jul 28, 2026 10:40 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

7200mAh की दमदार बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ आया वीवो का नया फ्लैगशिप फोन। Vivo X300 E फोन में AI आई कम्फर्ट फीचर्स और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

Vivo X300 E Launched

Vivo X300 E: 7200mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 जैसे फ्लैगशिप फीचर्स से लैस

Vivo ने अपनी फ्लैगशिप X300 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo X300 E चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्टैंडर्ड Vivo X300 का नया वेरिएंट है और उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। लेटेस्ट Vivo X300 E की सबसे बड़ी खासियत इसका Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7200mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Vivo X300 E की कीमत और उपलब्धता

Vivo X300 E के बेस वेरिएंट (12GB RAM और 256GB स्टोरेज) की कीमत CNY 4,799 (लगभग 68,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, टॉप-एंड 12GB + 512GB RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत CNY 5,299 (लगभग 75,000 रुपये) है। नया हैंडसेट 31 जुलाई को चीन में Vivo ऑनलाइन स्टोर के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo X300 E के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo X300 E एक डुअल-SIM स्मार्टफोन है जो Vivo के लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस हैंडसेट में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स और HDR कंटेंट का सपोर्ट मिलता है। टेक कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Vivo X300 E में Qualcomm का 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी है। Vivo X300 E में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम समय में फोन को चार्ज किया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Vivo X300 E में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके साथ ही, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जो 100x तक डिजिटल ज़ूम देता है और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह हैंडसेट 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Vivo X300 E में AI Eye Comfort फीचर और SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है। वहीं, सुरक्षा के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है, जो गीली उंगलियों से भी तेज और सटीक तरीके से फोन अनलॉक कर सकता है।