सरकार ने 52 दिन बाद पलटा अपना फैसला: कुरुक्षेत्र के रिटायर्ड CMO फिर बहाल, अस्पताल में रेप केस सामने आने पर सेवाएं हुई थी समाप्त - Kurukshetra News

Published on 26 अग॰ 2026

कुरुक्षेत्र के रिटायर CMO डॉ. सुखबीर सिंह, जिनकी सेवाएं समाप्त होने के आदेश सरकार ने करीब तीन महीने बाद वापस ले लिए।

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र के पूर्व सिविल सर्जन (CMO) और स्वास्थ्य विभाग के पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) डॉ. सुखबीर सिंह को लेकर 52 दिन पहले लिया गया फैसला पलट दिया है। सरकार ने उनकी पुनर्नियुक्ति (री-एम्प्लॉयमेंट) खत्म करने वाला 3 जुलाई का

.

यानी जिस री-एम्प्लॉयमेंट को सरकार ने जुलाई में तत्काल प्रभाव से खत्म किया था, उसे अब फिर बहाल कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश में 3 जुलाई को जारी सेवा समाप्ति के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से जारी किए गए।

सरकार की ओर से सेवाएं समाप्त करने का जारी लेटर।

सरकार की ओर से सेवाएं समाप्त करने का जारी लेटर।

पहले रिटायरमेंट, फिर दोबारा नियुक्ति

डॉ. सुखबीर सिंह 28 फरवरी को DHS के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद सरकार ने 2 मार्च को आदेश जारी कर उन्हें एक्स-कैडर पद पर दोबारा नियुक्त किया था। यह री-एम्प्लॉयमेंट एक मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक यानी एक साल के लिए थी। री-एम्प्लॉयमेंट के दौरान उनके पास कुरुक्षेत्र के जिला सिविल सर्जन का चार्ज भी था।

3 जुलाई को अचानक खत्म कर दी थी सेवा

जून में कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल की OPD 46 में 15 साल की नाबालिग लड़की से कंसल्टेंट डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली पर रेप के आरोप का मामला सामने आया था। इसके बाद कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पताल में हुई कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे।

इसी घटनाक्रम के बीच 3 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. सुखबीर सिंह की री-एम्प्लॉयमेंट तत्काल प्रभाव से खत्म करने का आदेश जारी किया था। उस समय उन्हें CMO पद से भी हटा दिया गया था। आदेश के बाद यह कार्रवाई अस्पताल में नाबालिग से जुड़े मामले से जोड़कर देखी गई थी। हालांकि, सेवा समाप्ति के आदेश में कोई कारण नहीं बताया गया था।

सरकार की ओर से दोबारा बहाली को लेकर जारी लेटर।

सरकार की ओर से दोबारा बहाली को लेकर जारी लेटर।

अब सरकार ने अपना ही आदेश पलटा

अब करीब डेढ़ महीने बाद सरकार ने उसी फैसले को वापस ले लिया है। 24 अगस्त के नए आदेश में 3 जुलाई को जारी री-एम्प्लॉयमेंट समाप्त करने वाले आदेश को वापस लेने की बात कही गई है। इसका सीधा मतलब है कि डॉ. सुखबीर सिंह की पहले दी गई री-एम्प्लॉयमेंट को फिर से प्रभावी कर दिया गया है।

रिटायरमेंट से सेवा बहाली का रहा घटनाक्रम

हालांकि, नए आदेश के बाद उनकी अगली जिम्मेदारी क्या होगी, यह अभी साफ नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें दोबारा कुरुक्षेत्र के जिला सिविल सर्जन का चार्ज दिया जाएगा या फिर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक कार्यालय में ही एक्स-कैडर पद पर सेवाएं ली जाएंगी। तीन महीने में रिटायरमेंट, री-एम्प्लॉयमेंट, सेवा समाप्ति और फिर बहाली पर ये घटनाक्रम चला।