'कंबल के नीचे उसने मुझे गंदे तरीके से छुआ', 52 साल के एक्टर का बड़ा खुलासा, रोने लगीं Genelia

Published on 13 जुल॰ 2026

Time Updated: Monday, July 13, 2026, 17:09 [IST]

Ram Kapoor: इन दिनों रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के खुलासे करते नजर आ रहे हैं। एक्टर गोविंदा का पत्नी सुनीता आहूजा से लेकर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला तक ने अपनी शादीशुदा लाउफ को लेकर कई तरह के सच लोगों के सामेन रखे हैं। इसी बीच शो में मौजूद फेमस एक्टर राम कपूर ने भी अपनी टीनएज के एक दर्दनाक हादसे का जिक्र किया है।

'लॉक अप 2' शो में राम कपूर का बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि राम कपूर ने भी इस रिएलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने शो में सरेआम कहा था कि शादी के बाद किसी के दूसरे के साथ रिलेशन होना सामान्य बात है। उन्होंने खुद को भी प्लेबॉय कहा था। राम कपूर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी।

Ram Kapoor

13 साल की उम्र में स्कूल के हॉस्टल में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़

फिलहाल राम कपूर ने अब एक नए किस्से के बारे में चौंकाने वाली बातें शेयर की हैं। एक्टर ने बताया है कि जब वह सिर्फ 13 साल के थे और बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, तब उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात सबसे छिपाकर रखी थी और सिर्फ उनकी पत्नी गौतमी कपूर को ही इस बारे में पता था। एपिसोड आने के तुरंत बाद, राम कपूर की पत्नी गौतमी उनके सपोर्ट में सामने आईं और ईमानदारी और हिम्मत के साथ सच बताने के लिए उनकी तारीफ की है।

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया हुईं इमोशनल

-शो के होस्ट रितेश देशमुख ने भी राम कपूर की इंस्टा स्टोरी को री-शेयर किया है और अपनी जिंदगी के इतने निजी और मुश्किल हिस्से के बारे में खुलकर बात करने के लिए राम कपूर की तारीफ की है। फिलहाल रितएश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि राम कपूर की इस बात ने उन्हें इमोशनल कर दिया है।

-सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए, जेनेलिया डिसूजा ने राम कपूर की हिम्मत की तारीफ की और 'लॉक अप 2' में हुई इस बातचीत के लिए शो की तारीफ भी की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- राम कपूर आपने मुझे रुला दिया और जिस दुनिया में हम रहते हैं, उसे देखने का एक बहुत ही खूबसूरत नजरिया दिखाया। Lock Upp 2, एक अलग तरह का रिएलिटी शो होने के लिए बहुत बढ़िया काम किया है।

राम कपूर के साथ बोर्डिंग में कंबल में हुई थी गलत हरकत

-'लॉक अप 2' शो में राम कपूर एक दर्दनाक घटना के बारे में बताते हुए भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था- बोर्डिंग स्कूल में मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी। मैं 8वीं क्लास में था और मेरी उम्र लगभग 13 साल थी। स्कूल के दिनों में, दिन खत्म होने पर हम अपने डॉर्म में एक-दूसरे के बिस्तर पर बैठकर बातें करते और समय बिताते थे। असल में हम बहुत मजा करते थे।

-राम कपूर ने आगे कहा- एक दिन 10वीं क्लास का एक स्टूडेंट मेरे बिस्तर पर मेरे साथ था। हम मजाक-मस्ती कर रहे थे। उसने कंबल के नीचे मुझे गंदे तरीके से छुआ और आस-पास लगभग 30 से 40 बच्चे मौजूद थे। ऐसे में मैं एकदम जम सा गया था। मैं कुछ नहीं कर पाया था। वह बार-बार ऐसा करता रहा और मुझे समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं।

-राम कपूर ने कहा- मुझे पता नहीं था कि क्या करूं या क्या न करूं। क्या मैं इसे सह लूं? क्या मैं चिल्लाऊं या नहीं? मुझे नहीं पता था लेकिन कुछ समय बाद मैंने उससे कहा- मुझे ये पसंद नहीं है। वह रुक गया और तुरंत वहां से चला गया था।

'जिस शख्स ने मुझे सदमा दिया, उसी ने संभाला'

राम कपूर ने बताया कि उस चौंकाने वाली घटना के बाद वह एक इंसान के तौर पर बदल गए थे। इस घटना के बाद वह चुप रहने लगे और सदमे में चले गए थे। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ हफ्तों बाद वह लड़का उनके पास आया था और उसने दिल से माफी मांगी थी। 52 साल के एक्टर ने कहा- जब भी उसे मौका मिलता, वह मुझसे कहता कि उसे बहुत अफसोस है। अजीब बात है लेकिन जिस इंसान ने मुझे सदमा दिया, उसी ने मुझे उससे बाहर निकलने में मदद भी की थी और बाद में हम अच्छे दोस्त भी बन गए थे। असल में, इसका श्रेय उसी को जाता है। उसने मेरे लिए बहुत कोशिश की थी।

राम कपूर ने कहा- LGBTQ समुदाय से नहीं लगता डर

राम कपूर ने कहा- मेरे परिवार में किसी को भी इस बारे में पता नहीं है, सिर्फ मेरी पत्नी गौतमी कपूर ही इस घटना के बारे में जानती हैं। एक्टर ने कहा- अब जब मैं इस बारे में बात कर रहा हूं तो मुझे वह सदमा महसूस हो रहा है लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे साथ ये घटना हुई। उसी की वजह से मुझे LGBTQ समुदाय से कोई डर नहीं लगता। जब भी मैं ऐसे लोगों से मिलता हूं जैसे सूफी, जो उन्हीं में से एक हैं तो मुझे उनसे बहुत अपनापन महसूस होता है। मुझे कोई झिझक या डर महसूस नहीं होता।

'हॉर्मोनल बदलाव के चलते बहुत कुछ होता है'

राम कपूर ने कहा- उस लड़के की वजह से अब मेरे मन में कोई नकारात्मक भावना नहीं आती। मुझे पता है कि उसने कोई गलती नहीं की थी। वह बस एक्साइटेड था और हॉर्मोनल बदलाव महसूस कर रहा था। हम टीनएजर्स थे, मैं 13 साल का था और वह 15 साल का था। इस उम्र में ऐसा होता है। एक्टर ने कहा- मेरे साथ जो हुआ, उसके बाद उसने मुझे ठीक होने में मदद करने की बहुत कोशिश की और उसने ऐसा किया भी। मैं नहीं चाहता कि ऐसा किसी के साथ हो। प्लीज, मेरी बात का गलत मतलब न निकालें।