54 साल से छोटे बच्चों को चैन की नींद सुला रही है ये 'लोरी', Lata Mangeshkar ने आसान की थी हर मां की मुश्किल - lata mangeshkar iconic lori song mera raja beta boojhe ek paheli made moms life since 54 year

Published on 3 सित॰ 2026

54 साल पहले लता मंगेशकर ने एक ऐसी लोरी गाई थी, जो आज तक हर मां की फेवरेट बनी हुई ...और पढ़ें

लता मंगेशकर की लोरी देती है बच्चों को सुकून की नींद/ फोटो- इंस्टाग्राम

लता मंगेशकर की लोरी देती है बच्चों को सुकून की नींद/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. लता मंगेशकर के गीत ने जब बच्चों को दी सुकून की नींद

  2. 54 साल से मां की जिंदगी को आसान बना रही है लोरी

  3. 1972 में आई सेमी हिट फिल्म का ये गाना हुआ सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर का बॉलीवुड में 8 दशक का करियर रहा है, जिसमें स्वरकोकिला ने अनगिनत यादगार गाने ऑडियंस को दिए हैं। अगर सिंगर ने देशभक्ति गीत गाए, तो रोमांटिक गानों से आशिकों की मुश्किलें भी दूर कीं। उदासी के दिनों में आम आदमी ने लता दीदी के गाने सुनकर मन में उठने वाले तूफान को शांत किया।

सुर सम्राज्ञी के गानों ने सिर्फ आम इंसान को ही सुकून नहीं दिया, बल्कि उनकी एक लोरी ने मां की मुश्किले भी दूर की। लता दीदी ने 54 साल पुरानी पहेली से भरा एक ऐसी लोरी गाई थी, जिसे ऑज भी सुनते ही तुरंत बच्चे चैन की नींद सो जाते हैं।

54 साल से मां गा रही है बच्चों के लिए ये लोरी

आज समय और पीढ़ी दोनों ही बदल चुके हैं, लेकिन जो एक चीज इतने सालों में नहीं बदली है, वह है पहेली से भरी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) की आवाज में गाई 'मेरा राजा बेटा बूझे एक पहेली' लोरी है, जो फिल्म 1972 में रिलीज हुई फिल्म अनुराग का गाना है। यह गाना अनु राय का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस नूतन पर फिल्माया गया है।

गाने में फीचर नूतन वीडियों में बेटे को पहेली से भरा ये गाना सुनाते हुए सुलाती हैं, जहां शुरुआत में उनका लाडला पहेली सुलझाता है, लेकिन जल्द ही गहरी नींद में सो जाता है। नूतन ने गाने में हिंदुस्तान की उस हर मां को रिप्रेजेंट करती हैं, जिनके बच्चों को लोरी सुने बिना नींद नहीं आती है।

Screenshot 2026-09-03 113545

एस डी बर्मन ने दिया था गाने का म्यूजिक

लता मंगेशकर ने जहां 54 साल पहले ये लोरी गाई थी, तो वहीं इसके लिरिक्स कई सुपरहिट और यादगार गाने देने वाले आनंद बख्शी ने लिखे थे। इस ऑइकॉनिक लोरी का म्यूजिक एस डी बर्मन ने दिया था। साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म अनुराग की कहानी की बात करें तो यह फिल्म एक नेत्रहीन मूर्तिकार लड़की शिवानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका दोस्त एक बच्चा बनता है, जो कैंसर से जूझता है।

 Video Credit- Gaane Sunee Ansunee

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में विनोद मेहरा, मौसमी चटर्जी, अशोक कुमार, नूतन, राजेश खन्ना, मास्टर सत्यजीत, नासिर हुसैन, मुराद, असीत सेन नजर आए थे। अनुराग के निर्देशन की कमान शक्ति सामांता ने संभाली थी।

यह भी पढ़ें- 12 की उम्र में Padmini की मासूमियत, लता दीदी की गायिकी; 48 साल बाद भी जन्माष्टमी पर घर-घर में बजता है ये भजन

यह भी पढ़ें- एक ही परिवार में रहते हैं टोनी ग्रेग, ब्रैडमैन, स्टीव वॉ, लारा और लता मंगेशकर, श्रीलंकाई गेंदबाज टोनी ने बताई दिलचस्प कहानी