5G Network Check Tips: सिर्फ 1 मिनट में पता करें, आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं

Published on 12 जुल॰ 2026

5G Network Check Tips: सिर्फ 1 मिनट में पता करें, आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं

फोन में 5G फीचर है या नहीं? ये आसान ट्रिक बताएगी पूरा सच

आजकल नया स्मार्टफोन खरीदते समय लोग सबसे पहले यह जरूर देखते हैं कि फोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं. 5G नेटवर्क आने के बाद इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. हालांकि कई बार 5G स्मार्टफोन और 5G सिम होने के बावजूद यूजर्स को बेहतर स्पीड नहीं मिल पाती.

इसकी वजह फोन की सेटिंग, नेटवर्क उपलब्धता या 5G सपोर्ट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है.इसलिए अगर आप 5G सिम इस्तेमाल कर रहे हैं या अपने फोन को 5G नेटवर्क पर चलाना चाहते हैं, तो पहले यह पता करना जरूरी है कि आपका डिवाइस वास्तव में 5G सपोर्ट करता है या नहीं.

इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती. फोन की सेटिंग्स में जाकर कुछ आसान स्टेप्स के जरिए यह जानकारी हासिल की जा सकती है.

फोन में 5G सपोर्ट है या नहीं, ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की Settings खोलें.
  • अब Mobile Network, SIM Card Settings या Network Settings वाले ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां आपको Network Mode या Preferred Network Type का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • अगर इसमें 2G/3G/4G/5G Auto या इसी तरह का विकल्प मौजूद है, तो आपका फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है.
  • वहीं, अगर सिर्फ 2G/3G/4G के ऑप्शन दिख रहे हैं तो आपका फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट नहीं करता.

फोन में 5G नेटवर्क कैसे एक्टिव करें?

अगर आपका मोबाइल 5G सपोर्ट करता है, तो Network Mode में जाकर 5G ऑप्शन को चुन सकते हैं. इसके बाद जहां 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा, वहां फोन अपने आप 5G से कनेक्ट हो जाएगा.

हालांकि, सिर्फ 5G फोन होना काफी नहीं है. बेहतर स्पीड के लिए आपके इलाके में 5G नेटवर्क कवरेज होना चाहिए. साथ ही सिम कार्ड भी 5G सपोर्ट वाला होना जरूरी है.

5G बैंड सपोर्ट कैसे पता करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके फोन में कौन-कौन से 5G बैंड मौजूद हैं, तो इसके कई तरीके हैं.सबसे आसान तरीका है कि आप अपने फोन निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल की स्पेसिफिकेशन देखें. वहां Network या Connectivity सेक्शन में SA और NSA 5G Bands की जानकारी मिल सकती है.

iPhone यूजर्स ऐसे करें पता

इसके अलावा फोन के रिटेल बॉक्स पर भी कई बार 5G बैंड की जानकारी दी जाती है. अगर बॉक्स उपलब्ध नहीं है, तो GSMArena जैसी टेक वेबसाइट पर अपने फोन मॉडल की डिटेल देखकर भी यह जानकारी हासिल की जा सकती है.

iPhone यूजर्स अपने मॉडल के 5G बैंड देखने के लिए Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Cellular Specifications चेक कर सकते हैं. इस तरह कुछ मिनटों में पता लगाया जा सकता है कि आपका फोन 5G के लिए कितना तैयार है.

यह भी पढ़ें- अब हाथ लगाए बिना चलाएं Instagram Reels, इस आसान ट्रिक से होगा काम, ऐसे करें एक्टिवेट

Vivo के दो पॉपुलर 5G फोन हुए महंगे, अब खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button