Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होगा। माइक्रो-साइट पर इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। ...और पढ़ें
HighLights
Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च।
50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी।
शुरुआती कीमत 25,999 रुपये, Flipkart पर उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में अगस्त के पहले हफ्ते में लॉन्च होना है। इस फोन को टीज करते हुए कंपनी ने माइक्रो-साइट बनाई है। इसमें इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लॉन्च से पहले ही लाइव कर दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च डेट और कीमत
Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का यह फोन 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। इसके साथ ही टॉप वेरिएंट को 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च होगा।
माइक्रोसाइट में लाइव ये कीमतें Samsung Galaxy F70 Pro 5G की रिटेल प्राइस हैं। संभव है कि कंपनी 3 अगस्त को लॉन्च ऑफर का एलान भी कर सकती है, जिसके साथ फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन को सैमसंग ऑनलाइन और Flipkart से खरीदा जा सकता है। Galaxy F70 Pro 5G को Alpha Black और Aura Green कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में फ्लैट Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन मिलेगा। सैमसंग के इस फोन क्वालकॉम के Snapdragon चिपसेट, LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के सेकेंडरी कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इस फोन में HDR सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा। सैमसंग का यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।