Redmi 17C 5G स्मार्टफोन 1 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। यह फोन 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले, MediaTek ...और पढ़ें

Redmi 17C 5G भारत में 1 अक्टूबर को होगा लॉन्च
HighLights
Redmi 17C 5G भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
फोन में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा।
इसमें 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा होने की उम्मीद है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi 17C 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी के Redmi 17 लाइनअप के तहत लॉन्च किया जाएगा। कंपनी Redmi 17 5G को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस फोन के इंडिया लॉन्च को कन्फर्म करते हुए शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने कुछ झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। रेडमी का यह फोन काफी हद तक अगस्त में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए स्मार्टफोन जैसा होगा। इस फोन के इंडिया लॉन्च के साथ-साथ Redmi 17C 5G के कलर ऑप्शन की डिटेल भी शेयर की है।
Redmi 17C 5G इंडिया लॉन्च डेट
Xiaomi ने एलान किया है कि Redmi 17C 5G स्मार्टफोन को 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जिसकी टैग लाइन "MainCharacterEnergy" है। इसके साथ ही पोस्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन के रियर पैनल का डिजाइन भी देखनेको मिला है।
— Redmi India (@RedmiIndia) September 25, 2026
Redmi 17C 5G स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल फोन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में प्लेस होगा। इस फोन में दो वर्टिकली अरेंज कैमरा लेंस मिलेंगे, जिसके साथ LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। रेडमी ब्रांड का यह फोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच भी देखने को मिलेगी।
Redmi 17C 5G की संभावित खूबियां
Redmi 17C 5G स्मार्टफोन को कंपनी अगस्त में सिंगापुर में लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ SGD 279 (करीब 20,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस फोन को ब्लैक, ब्राउन और पर्पल कलर में मार्केट में उतारा गया गया है।
Redmi 17C 5G स्मार्टफोन को 6.9-इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 810 निट्स की है। रेडमी का यह फोन 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 4GB की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में microSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Redmi 17C 5G में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। रेडमी का यह फोन 6,000mAh की बैटरी और 33वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में आईपी64 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है। उम्मीद है कि Redmi 17C 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है।