'चीटर के साथ चोर भी', योगेश रावत का खुला सीक्रेट, की 60 हजार की चोरी, भड़के यूजर्स

Published on 15 जुल॰ 2026

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp' में एक बार फिर ऐसा सीक्रेट सामने आया, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जेलर फराह खान को भी हैरान कर दिया. इस बार शो में योगेश रावत ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज खोला, जिसके बाद हर कोई उन्हें 'चीटर' के साथ-साथ 'चोर' भी कहने लगा.

मॉल से सामान चुराने की बात कबूली

शो में जब योगेश का सीक्रेट स्क्रीन पर आया, तो उस पर सिर्फ 'Malls' लिखा था. पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि इसका क्या मतलब है. इसके बाद योगेश ने खुद सच बताया.

सम्बंधित ख़बरें

योगेश ने कहा कि यह कोई भावुक कर देने वाला सीक्रेट नहीं है. उन्होंने बताया कि जिंदगी में अब वह अच्छी कमाई कर रहे हैं और जरूरत की हर चीज खरीद सकते हैं. लेकिन कुछ समय पहले तक वह कभी-कभी सिर्फ रोमांच और मजे के लिए मॉल से बिना पैसे दिए सामान उठा लेते थे. यह सुनकर राम कपूर ने तुरंत पूछा- मतलब चोरी करते थे? इस पर योगेश ने बिना झिझक जवाब दिया- हां, शॉपलिफ्टिंग.

50 से 60 हजार रुपये का सामान चुराने का दावा

योगेश की बात सुनकर फराह खान भी हैरान रह गईं. उन्होंने पूछा कि अब तक कितने रुपये का सामान चुराया होगा? इस पर योगेश ने दावा किया कि उन्होंने करीब 50 से 60 हजार रुपये की शॉपलिफ्टिंग की है.

योगेश का खुलासा सुनकर आकांक्षा चौधरी हंसने लगीं.फराह खान ने उनसे पूछा कि उन्हें इसमें हंसी क्यों आ रही है. इस पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से थोड़ा-बहुत पता था. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह कभी इस घटना का हिस्सा नहीं थीं. उन्होंने सिर्फ आपसी जान-पहचान वाले लोगों से इसके बारे में सुना था. योगेश ने भी उनकी बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि आकांक्षा का इन घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं था.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

योगेश का यह सीक्रेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि वह खुद ही अपनी असलियत दुनिया के सामने ला रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि- चीटर के बाद अब योगेश चोर भी निकला. खुद को महान दिखाने की कोशिश पूरी तरह फेल हो गई.

वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि अगर योगेश इस बात को अलग तरीके से बताते तो शायद लोग उनकी बात समझते, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने इसे मजाक बनाकर बताया, उससे उनकी छवि और खराब हो गई.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

सारा अली खान दोस्तों संग वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं

Live TV