श्रीगंगानगर नगरपरिषद चुनाव में 65 वार्डों में 71.70 प्रतिशत मतदान: 55626 वोटर्स वोट देने नहीं पहुंचे, इनमें 27598 महिलाएं; Gen-Z ने सबसे कम वोट किया - Sriganganagar News

Published on 12 सित॰ 2026

नगरपरिषद चुनाव 2026 में श्रीगंगानगर के 65 वार्डों में कुल 196555 वोटर थे। इनमें से 140929 वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह जिले में कुल 71.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुरुषों का वोट प्रतिशत 72.28 प्रतिशत, जबकि महिलाओं का वोट प्रति

.

श्रीगंगानगर नगरपरिषद के 65 वार्डों में कुल 196555 मतदाता थे। इनमें से 140929 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 55626 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे।

जेंडर के हिसाब से देखें तो 101099 पुरुष मतदाताओं में से 73078 ने वोट डाला, जबकि 28021 पुरुष मतदान से दूर रहे। पुरुष मतदान प्रतिशत 72.28% रहा।

वहीं, 95441 महिला मतदाताओं में से 67843 ने मतदान किया, जबकि 27598 महिलाएं वोट डालने नहीं पहुंचीं। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.08% रहा।

श्रीगंगानगर नगरपरिषद क्षेत्र में 15 थर्ड जेंडर मतदाता थे। इनमें से 8 ने मतदान किया और 7 मतदान से दूर रहे। थर्ड जेंडर का मतदान प्रतिशत 53.33% रहा।

कुल मिलाकर 71.70% मतदान हुआ और 28.30% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। मतदान से दूर रहने वालों में पुरुषों की संख्या 28021 और महिलाओं की 27598 रही। यानी पुरुषों की संख्या 423 अधिक रही।

वार्ड 49 में सबसे ज्यादा मतदान

वार्डवार आंकड़ों में वार्ड 49 मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा। यहां 82.48 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद वार्ड 62 में 81.47 प्रतिशत और वार्ड 12 में 80.64 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

वहीं, सबसे कम मतदान वार्ड 21 में 62.18 प्रतिशत रहा। इसके बाद वार्ड 42 में 62.30 प्रतिशत, वार्ड 27 में 62.35 प्रतिशत और वार्ड 33 में 63.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

पहचान-पत्र के इस्तेमाल के भी आंकड़े जारी

मतदान के दौरान पहचान-पत्र के इस्तेमाल को लेकर भी आंकड़े सामने आए हैं। कुल 140929 मतदाताओं में से 94232 मतदाताओं ने EPIC यानी मतदाता पहचान-पत्र के जरिए मतदान किया, जबकि 46697 मतदाताओं ने अन्य स्वीकृत पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

कुल मतदान में करीब 66.86 प्रतिशत मतदान EPIC के जरिए और 33.14 प्रतिशत मतदान अन्य पहचान दस्तावेजों के जरिए हुआ।

EPIC के जरिए सबसे अधिक मतदान वार्ड 36 में 2741 रहा। वहीं, अन्य पहचान दस्तावेजों के इस्तेमाल में वार्ड 34 सबसे आगे रहा, जहां 1191 मतदाताओं ने अन्य पहचान दस्तावेजों के आधार पर मतदान किया।

सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान वाले वार्ड

65 वार्डों का मतदान और पहचान-पत्र आंकड़ा

वार्डमतदान प्रतिशतEPIC से मतदानअन्य ID से मतदान
172.24%1,772622
272.63%2,210653
374.60%1,565641
473.35%1,285490
579.79%9691,036
677.07%1,2921,081
775.11%1,8621,095
872.75%2,326933
966.73%1,411715
1072.31%1,084488
1168.59%1,457323
1280.64%1,259774
1371.08%1,180855
1476.32%1,487473
1572.22%1,155795
1676.50%1,287676
1770.05%1,254828
1872.62%1,691670
1969.09%1,7691,096
2072.68%1,221865
2162.18%769594
2270.00%677819
2366.93%945727
2463.12%1,060513
2565.06%657663
2664.79%8341,058
2762.35%1,3011,160
2868.62%1,313469
2970.63%1,622333
3067.39%1,147696
3170.60%1,539353
3268.88%2,439952
3363.07%1,400371
3474.19%2,2011,191
3577.83%1,837785
3674.34%2,741666
3773.91%2,075784
3864.20%1,199752
3965.73%1,188717
4071.30%1,215365
4164.35%1,018661
4262.30%688768
4367.45%1,011972
4463.68%1,387771
4566.83%1,699822
4672.67%1,447811
4772.37%2,241787
4873.23%2,139796
4982.48%1,761941
5078.13%1,999451
5173.02%2,447414
5269.90%1,999358
5375.46%1,7461,013
5479.47%1,010473
5574.86%831619
5673.60%1,804752
5768.61%961624
5870.45%1,047863
5979.64%1,6751,048
6079.50%1,2741,100
6173.44%839718
6281.47%1,630722
6378.00%1,158679
6469.04%1,435108
6573.67%1,291349
कुल71.70%94,23246,697