Jul 28, 2026 09:00 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए
- कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 675 पर्सेंट की तेजी आई है
- मल्टीबैगर कंपनी अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है

क्यूपिड लिमिटेड के शेयर एक साल में 675 पर्सेंट उछल गए हैं।
पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 232.05 रुपये पर जा पहुंचे। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 231.80 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 675 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है।
साल भर में 675% चढ़ गए हैं कंडोम कंपनी के शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले एक साल में 675 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 28 जुलाई 2025 को 29.92 रुपये पर थे। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 28 जुलाई 2026 को 231.80 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 192 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 121 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 3 महीने में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 108 पर्सेंट उछले हैं।
5 साल में क्यूपिड के शेयरों में 4583% की तूफानी तेजी
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयरों ने पिछले 5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। क्यूपिड के शेयर पिछले पांच साल में 4583 पर्सेंट उछल गए हैं। कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के शेयर 30 जुलाई 2021 को 4.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 जुलाई 2026 को 231.80 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 5156 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 3 साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 3890 पर्सेंट उछले हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 1221 पर्सेंट उछल गए हैं।
कंपनी ने अपनी प्रॉडक्ट्स रेंज का किया है विस्तार
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम, वाटर बेस्ड पर्सनल लुब्रिकैंट्स, आईवीडी किट्स, परफ्यूम्स, अल्मंड हेयर ऑयल, बॉडी ऑयल्स, पेट्रोलियम जेली और दूसरे फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स प्रॉडक्ट्स बनाती है। अपने स्ट्रैटेजिक ग्रोथ प्लान्स के तहत कंपनी ने हाल में अपनी प्रॉडक्ट ऑफरिंग का विस्तार किया है। कंपनी ने फ्रेगरेंस प्रॉडक्ट्स, पर्सनल केयर आइटम्स (टॉयलेट सैनिटाइजर्स, हेयर एंड बॉडी ऑयल्स, हेयर रिमूवल स्प्रे, फेस वॉश) और दूसरे वेलनेस सॉल्यूशंस में एंट्री की है। कंपनी फिलहाल अपने प्रॉडक्ट्स का एक्सपोर्ट 125 से अधिक देशों को करती है।
3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
क्यूपिड लिमिटेड अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2018 में 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। क्यूपिड लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर मार्च 2026 में 4:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए हैं। क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर का बंटवारा भी किया। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें