Sep 03, 2026 05:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

इस महीने कंपनी अपने पोर्टफोलियो की नई और फ्लैगशिप 5 और 7-सीटर कार टायरॉन पर भी डिस्काउंट दे रही है। टायरॉन के R-Line और Life वैरिएंट पर 1.5 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन ग्राहकों को 1 लाख रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस मिल सकता है।

इस 7-सीटर पर आया ₹1.50 लाख का डिस्काउंट
केवल
₹55,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
सितंबर के साथ देश के अंदर फेस्टिवल मंथ की शुरुआत भी होने वाली है। दरअसल, इस महीने गणेश चतुर्थी के साथ त्यौहारी सीजन की शुरुआती होने वाली है। ऐसे में कंपनी ने अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का भी ऐलान कर दिया है। इस महीने कंपनी अपने पोर्टफोलियो की नई और फ्लैगशिप 5 और 7-सीटर कार टायरॉन पर भी डिस्काउंट दे रही है। टायरॉन के R-Line और Life वैरिएंट पर 1.5 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन ग्राहकों को 1 लाख रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस मिल सकता है। इसके अलावा, एक्सचेंज बोनस की जगह 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस भी लिया जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपए है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
फॉक्सवैगन टायरॉन का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन की बात करें तो, टायरॉन R-लाइन मस्कुलर लुक, क्लीन बॉडी सर्फेसिंग और दोनों तरफ खास रोशनी वाली लाइट सिग्नेचर मिलती है। स्पोर्टी R-लाइन पैकेज यूनिक स्टाइलिंग एलिमेंट्स और बड़े 19-इंच कोवेंट्री एलॉय व्हील्स के जरिए इसे और आकर्षक बनाता है। इस SUV को पहले ही 5-स्टार यूरो NCAP सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसे यूरोप में बेस्ट फैमिली कार के लिए गोल्डन स्टीयरिंग व्हील 2025 का अवॉर्ड भी मिला है।
इंटीरियर की बात करें तो टायरॉन R-लाइन में ड्राइवर-ओरिएंटेड लेआउट है जिसमें फ्लोटिंग 15-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो इंटरफेस को सपोर्ट करता है। 2,789 mm के लंबे व्हीलबेस पर बनी यह SUV तीनों रो में काफी जगह देने का वादा करती है। कम्फर्ट को और बेहतर बनाने के लिए इसमें वरना लेदर में अपहोल्स्टर्ड एर्गोएक्टिव प्लस फ्रंट सीटें हैं जो एक्टिव वेंटिलेशन और 10-पॉइंट प्रेशर मसाज फंक्शन देती हैं।
तीसरी रो को फोल्ड करने पर बूट स्पेस 850 लीटर तक बढ़ जाता है, जबकि सभी रो इस्तेमाल में होने पर भी यह 345 लीटर का इस्तेमाल करने लायक स्पेस देता है। पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक कॉम्प्रिहेंसिव ADAS सूट भी पैकेज भी शामिल है। डाइमेंशन के मामले में फॉक्सवैगन टायरॉन R-लाइन की लंबाई 4,770 mm है। भारतीय बाजार में ये अपने सेगमेंट की अकेली कार है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंHindi Newsऑटो न्यूज़इस लग्जरी 7-सीटर पर आया ₹1.50 लाख का डिस्काउंट; ये अर्टिगा या कैरेंस नहीं
See Less
