छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा| Navbharat Live

Published on 27 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 27, 2026 | 10:24 AM IST

विज्ञापन

सार

Youth Murder Case: संभाजीनगर में चार दिन पुराने विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। समझौते के बहाने बुलाए गए 21 वर्षीय नासेर खान की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों समेत एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

Sensation in Chhatrapati Sambhajinagar: Youth murdered after being lured under the pretext of a settlement; City Chowk police nab 7 accused.

संभाजीनगर, नासेर खान, युवक की हत्या,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

विस्तार

Chhatrapati Sambhajinagar Youth Murder Case Arrest: छत्रपति संभाजीनगर में गत 4 दिनों से 2 युवकों के गुटों के बीच जारी विवाद का अंत रविवार देर रात 21 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से हुआ। समझौते के बहाने रोजाबाग बुलाकर नासेर खान तारिक अहमद पर चाकू, लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

सिटी चौक पुलिस ने कुछ ही घंटों में 7 आरोपियों को दबोच लिया, मुख्य आरोपी शहबाज और मृतक का नाम नासेर खान तारिक अहमद है। पुलिस ने शाहिद नूरुद्दीन चारनिया, शेख कदीर शेख रहीम उर्फ अमिज उर्फ माया, उबैदुर रहमान पटेल, अविनाश अमोल भोसले उर्फ क्रिश बाबा, शेख राफे रईसुद्दीन व अक्षय विजय शिरसाठ के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

सिटी चौक थाने की पीआई निर्मला परदेशी ने बताया कि रोशन गेट क्षेत्र में होटल के बाहर खड़ी बाइक को छूने की बात को लेकर आमेर व यासीन के बीच मारपीट हुई थी। उसी रात यासीन व उसके साथी अशरफ खान ने आमेर के शाह बाजार स्थित घर जाकर धौंस देने से दोनों गुटों में तनाव बना रहा।

सम्बंधित ख़बरें

नासेर के पहुंचते ही आरोपियों ने फॉर्च्यूनर वाहन से डंडे व लोहे की रॉड निकालकर हमला कर दिया। नासेर के बाइक से निकलने पर आरोपियों ने उसका पीछा किया। विद्यालंकार स्कूल के पास अविनाश ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया।

पूर्व नगरसेवक अज्जू पहलवान ने कराया था समझौता

पीआई परदेशी ने बताया कि आमेर के जन्मदिन पर पंचायत समिति क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। इस दौरान अशरफ के आमेर को लात मारने पर नासेर बीच-बचाव करने आगे आया।

यह भी पढ़ें:-27 जुलाई का इतिहास : मिलान में गूंजा भारत का नाम, जसपाल राणा का 1994 का स्वर्णिम कारनामा

बाद में अशरफ के पिता व पूर्व नगरसेवक अज्जू पहलवान ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया व पुलिस में शिकायत न करने की सलाह दी। बता दे कि गिरफ्तारी प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं होने के आधार पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी को अवैध मानते हुए उनकी रिहाई का आदेश दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

घटना के बाद पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर व एसीपी सागर देशमुख ने मौके का निरीक्षण किया। सिटी चौक पुलिस व अपराध शाखा ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर के विभिन्न हिस्सों में छापे मारकर कुछ ही घंटों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार दबोच लिया। घटना से शहर में दहशत फैल गई है। जांच पुलिस निरीक्षक रवींद्र सांगले कर रहे हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp