7 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, IPO पर दांव लगाने का अंतिम मौका, GMP पहुंचा 258 रुपये

Published on 12 अग॰ 2026

Aug 12, 2026 11:52 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • धूत ट्रांसमिशन आईपीओ (Dhoot Transmission IPO)  पर दांव लगाने के लिए आखिरी कुछ घंटे बचे हैं
  • ग्रे मार्केट में आईपीओ की स्थिति काफी शानदार है
Dhoot Transmission IPO GMP Today

Dhoot Transmission IPO की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी अच्छी है।

IPO News: धूत ट्रांसमिशन आईपीओ (Dhoot Transmission IPO) पर दांव लगाने का आज 12 अगस्त को आखिरी दिन है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन लगातार कर रहा है। जिसकी वजह से इश्यू की मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ गई है। कंपनी के आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 7 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है।

सुबह 11.30 मिनट तक के डाटा के अनुसार धूत ट्रांसमिशन आईपीओ को कुल 7.73 गुना बोलियां मिली हैं। इसमें रिटेल कैटगरी में आईपीओ 4.56 गुना, क्यूआईबी 0.64 गुना और एनआईआई कैटगरी में 24.63 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 10 अगस्त को खुला था।

धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का प्राइस बैंड (Dhoot Transmission IPO price band)

इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 17 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14807 रुपये का दांव लगाना पड़ेगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 80 रुपये की छूट दी है। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 7 अगस्त को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 918.27 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ (Dhoot Transmission IPO GMP today)

इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में काफी शानदार है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ 258 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गया है। कल के मुकाबले जीएमपी में 3 रुपये की तेजी देखने को मिली है। आज बुधवार को ग्रे मार्केट की ताजा स्थिति के अनुसार आईपीओ की 29.62 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्टिंग हो सकती है। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 259 रुपये रहा है। और सबसे कम जीएमपी 146 रुपये प्रति शेयर रहा है।

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का रहा है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.61 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1400 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ के लिए एक्सिस कैपिटल को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

आईपीओ से जुटाए 464.80 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें