इस इलेक्ट्रिक 7-सीटर ने तोड़ दिया फॉर्च्यूनर, सफारी और अल्काजार का 'गुरूर'; मारुति XL6 भी छूटी पीछे

Published on 23 जुल॰ 2026

Jul 23, 2026 07:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ये सेगमेंट ऐसा है जिसमें हर 3-4 महीने में बड़े फेर-बदल भी देखने को मिल जाते हैं। जून 2026 के सेल्स चार्ज में भी इसी तरह की बातें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, इस सेगमेंट में महिंद्रा की XEV 9S SUV ने सभी को चौंकाते हुए मारुति, टोयोटा, टाटा और हुंडई के पॉपुलर मॉडल को पीछे छोड़ दिया।

Mahindra XEV 9S Dominate Maruti XL6, Toyota Fortuner, Tata Safari In June 2026

इस इलेक्ट्रिक 7-सीटर को मिली रिकॉर्ड बिक्री

Mahindra XEV 9S

केवल

₹26,085/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

देश के ऑटो बाजार में प्रीमियम 7-सीटर कारों की अब लंबी लिस्ट मौजूद है। वहीं, ये सेगमेंट ऐसा है जिसमें हर 3-4 महीने में बड़े फेर-बदल भी देखने को मिल जाते हैं। जून 2026 के सेल्स चार्ज में भी इसी तरह की बातें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, इस सेगमेंट में महिंद्रा की XEV 9S SUV ने सभी को चौंकाते हुए मारुति, टोयोटा, टाटा और हुंडई के पॉपुलर मॉडल को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, XEV 9S की सेल्स के सामने मारुति XL6, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार काफी पीछे छूट गईं। चलिए एक बार सेल्स लिस्ट को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.95 लाख

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

प्रीमियम 7-सीटर कार सेल्स जून 2026
नंमॉडलजून 2026ग्रोथ % YoY
1महिंद्रा XEV 9S4,018
2मारुति सुजुकी XL62,71134.80%
3टोयोटा फॉर्च्यूनर2,514-8.30%
4टाटा सफारी1,27137.90%
5हुंडई अल्काजार304-74.10%

Mahindra XEV 9S

Toyota Fortuner

Toyota Fortuner Legender

Tata Safari EV

Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 4e

महिंद्रा XEV 9S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा की 7-सीटर XEV 9S के बेस वैरिएंट 'पैक वन अबव' की एक्स-शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपए है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 59kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 521Km है। वहीं, पैक वन अबव को यदि 79kWh बैटरी पैक के साथ खरीदते हैं तब इसकी कीमत 2 लाख रुपए ज्यादा यानी 22.65 लाख रुपए है। ये सिंगल चार्ज पर 679Km की रेंज देती है।

महिंद्रा XEV 9S के बेस वैरिएंट पैक वन अबव के सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी, फंक्शनल और स्टाइल फीचर्स की बात करें तो सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी डिस्क ब्रेक और अलग-अलग टायर मॉनिटरिंग के साथ TPMS मिलता है। स्टाइल फीचर्स के तौर पर इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, LED लाइटिंग और रियर स्पॉइलर दिया है।

बात करें फंक्शनल फीचर्स की तो इसमें स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ दूसरी रो 60:40 स्प्लिट सीटें, रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ तीसरी रो सीटें, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग (टिल्ट एडजस्टमेंट के अलावा), 6-वे मैनुअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे मैनुअली एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट और ड्रेन होल के साथ 150 लीटर फ्रंक स्टोरेज मिलता है।

महिंद्रा XEV 9S पैक वन अबव बेस वैरिएंट स्टैंडर्ड फीचर्स
फंक्शनलस्टाइलसेफ्टी
क्रूज कंट्रोलपैनोरमिक सनरूफस्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
मल्टी ड्राइव मोड18-इंच के स्टाइलिश व्हील6 एयरबैग (फ्रंट, साइड और कर्टेन)
बूस्ट मोडLED DRLsBi LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
एडजस्टेबल रीजन लेवलLED टर्न इंडिकेटर्ससभी डिस्क ब्रेक
एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ दूसरी रो में रिक्लाइनिंग सीटेंLED टेललैंप्सइलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
स्लाइडिंग फंक्शन के साथ दूसरी रो की 60:40 सीटेंइल्युमिनेटेड लोगो (फ्रंट और रियर)टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
तीसरी रो की रिक्लाइनिंग सीटेंORVMs पर टर्न इंडिकेटर्सइलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
सिंगल जोन ऑटो AC w/ रियर AC वेंटरियर स्पॉइलरISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
इलेक्ट्रिकली-एडजस्टेबल ORVMsएक्सटीरियर क्लैडिंगऑटो हेडलैंप
रिमोट की w/ पुश-बटन स्टार्टऑटो वाइपर
बूट पावर आउटलेट 12Vरिवर्स कैमरा
कंसोल कूल्ड स्टोरेजरिवर्स पार्किंग सेंसर
टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील
फ्रंट और रियर पावर विंडो w/ वन-टच अप/डाउन ड्राइवर विंडो
6-वे मैन्युअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
4-वे मैन्युअली-एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट
स्टोरेज के साथ फ्रंट रो आर्मरेस्ट
कपहोल्डर के साथ रियर रो आर्मरेस्ट
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
सिंगल पेडल ड्राइव
टाइप-C USB फ्रंट x 2 और रियर x 2
150L फ्रंक w/ ड्रेन होल

महिंद्रा XEV 9S के बेस वैरिएंट पैक वन अबव के सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी, फंक्शनल और स्टाइल फीचर्स की बात करें तो सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी डिस्क ब्रेक और अलग-अलग टायर मॉनिटरिंग के साथ TPMS मिलता है। स्टाइल फीचर्स के तौर पर इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, LED लाइटिंग और रियर स्पॉइलर दिया है।

बात करें फंक्शनल फीचर्स की तो इसमें स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ दूसरी रो 60:40 स्प्लिट सीटें, रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ तीसरी रो सीटें, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग (टिल्ट एडजस्टमेंट के अलावा), 6-वे मैनुअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 4-वे मैनुअली एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट और ड्रेन होल के साथ 150 लीटर फ्रंक स्टोरेज मिलता है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें