भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना/अहमदाबाद1 दिन पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है। मध्य प्रदेश में दीपोत्सव मनाया गया। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे एक साथ 33.27 लाख दीये जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। पूरे मध्य प्रदेश में कुल मिलाकर 3.55 करोड़ दीये एक साथ जलाए गए।
उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना घाट पर पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा और आरती कराई। मोदी के जन्मदिन पर पूरे बिहार में 21 लाख दीये जलाए गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कांकरिया झील पर आरती की। इससे पहले शाह ने वडनगर में कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 किमी की बाइक रैली रवाना की। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू हुई।
देशभर में पीएम के जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरें…

उज्जैन की शिप्रा नदी का ड्रोन शॉट। यहां 33.27 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन पीएम के जन्मदिन पर निजामुद्दीन दरगाह में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कांकरिया झील पर आरती की।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीए जलाए। दिल्ली में कई जगहों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

असम के गुवाहाटी में राज्यभर से भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रायपुर- तेलीबांधा तालाब में इलेक्ट्रॉनिक दीये जलाए गए।

गुरुवार शाम देहरादून के घाटों-सरकारी संस्थानों में दीये जलाए गए।

अमित शाह ने वडनगर से 300 बाइकर्स की बाइक रैली रवाना की।
पीएम के 76वें जन्मदिन के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
.
अपडेट्स
02:35 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी के जन्मदिन पर जयपुर में 50-हजार दीये जलाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजस्थान में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अल्बर्ट हॉल पर ‘एक दीप आशीर्वाद का’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 50 हजार दीये जलाए गए। पूरी खबर पढ़ें…
02:12 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है
02:09 PM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दीया जलाया
09:26 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: अजमेर जिले के पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने पीएम मोदी का सैंड आर्ट बनाया

08:46 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात: वडनगर से बाइक रैली रवाना
07:28 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी बोले- बंगाल में बदलाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम
पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई को बंगाल के लोगों ने बदलाव का रास्ता चुना। इस बदलाव में बंगाल की माताओं और बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है।
मोदी ने कहा कि महिलाओं ने लंबे समय तक कई परेशानियां झेली हैं और कई सुविधाओं का इंतजार किया है। इसलिए नई सरकार की प्राथमिकता महिलाओं की जिंदगी आसान बनाना और उनकी सुविधाएं बढ़ाना है।
06:50 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यूपी: वाराणसी में बाइकर्स को लड्डू बांटे गए
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और MoS पंकज चौधरी ने वाराणसी में बाइकर्स को लड्डू बांटे। ये वाराणसी से वडनगर जाएंगे और PM की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे।
06:50 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल: हुगली नदी किनारे 8.5 लाख दीये जलाए जाएंगे
17 सितंबर की शाम हुगली नदी के किनारे 10 से अधिक घाटों को रोशन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 8.5 लाख दीये खरीदे हैं। इनमें बाजा कदमताल घाट पर अकेले एक लाख दीये जलाए जाएंगे।
06:50 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: हर एक को मिलेंगे 2 मुफ्त दीये; 79.52 लाख बांटने की तैयारी
हरियाणा सरकार प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को दो-दो दीये निशुल्क उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश में कुल 39,76,273 राशन कार्ड हैं। इनके लिए कुल 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं।
06:49 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश: उज्जैन में 3 मिनट में 25 लाख दीपक जलेंगे
एमपी में कुल 58 लाख दिए जलाने की तैयारी है। सिर्फ उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दिए जलाए जाएंगे। हर ब्लॉक में 225 दीप सजाए जाएंगे। इन्हें जलाने के लिए सिर्फ दो वॉलंटियर्स होंगे। एक वॉलंटियर को करीब 112 दीप जलाने होंगे। दोनों को मिलकर एक ब्लॉक के सभी दीप महज 3 मिनट में जलाने हैं। इसी रफ्तार से शिप्रा तट के अलग-अलग घाटों पर दीप एक साथ जगमगाएंगे।

06:19 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी 8 साल की उम्र में RSS से जुड़े, 22 में प्रचारक बने

06:18 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने आडवाणी की रथयात्रा की जिम्मेदारी संभाली

06:16 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने

06:15 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने 2025 में इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन नेहरू से पीछे

नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM भी हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। 17 सितंबर 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4497 दिन पूरे कर चुके हैं।
हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1629 दिन पीछे हैं। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2029 के बाद भी PM रहना पड़ेगा।
06:12 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पीएम को अमेरिका-रूस समेत 36 देशों का सम्मान मिला

06:03 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
शाह ने वडनगर से बनारस तक की बाइक रैली रवाना की
पीएम के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली निकाली जा रही है। शाह ने वडनगर से रैली को रवाना किया।
शाह ने बताया कि वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा में 600 बाइकर्स शामिल होंगे, जिनमें 300 वडनगर और 300 वाराणसी से यात्रा शुरू करेंगे।
05:45 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
शाह ने कहा- PM नेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी में स्पष्टता लाए
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी को लेकर बनी अस्पष्टता को दूर किया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने सुशासन और साफ प्रशासन के जरिए अनियमितताओं, घोटालों और भ्रष्टाचार से निपटने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि लाल किले की प्राचीर से भाषण देते हुए पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने खुद को ‘प्रधान सेवक’ बताया। उनके मुताबिक, इससे संविधान की मूल भावना को आगे बढ़ाने का संदेश गया।
05:40 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
शाह ने कहा कि पीएम के कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों तक कई बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई हैं।
शाह ने कहा कि करीब 80 करोड़ लोगों को घर, बिजली, नल का पानी, हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज, 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर, शौचालय और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
05:26 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
शाह ने वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में आरती की
अमित शाह ने वडनगर के हाटकेश्वर महादेव मंदिर में PM मोदी की लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए प्रार्थना की। शाह ने कहा कि मोदी के जन्मस्थान पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
04:55 AM17 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के लिए वडनगर पहुंचे
गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे PM मोदी के जन्मदिन पर महाआरती और कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वडनगर पहुंचे।