
IKEA के इस वायरल वीडियो पर भारतीय यूजर्स के सबसे मजेदार कमेंट्सImage Credit source: Instagram/@amandamonsen
IKEA की एक प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. एक अमेरिकी महिला जिस ‘क्रोम प्लेट’ को देखकर खुशी से उछल पड़ी, उसे देखते ही भारतीयों की हंसी छूट गई. वजह बेहद साधारण है, जिसे वेस्टर्न मार्केट में ‘फैंसी क्रोम प्लेट’ बताकर 764 रुपए में बेचा जा रहा है, वह असल में भारतीय घरों में रोज इस्तेमाल होने वाली स्टील की नॉर्मल थाली है.
IKEA की ‘Chrome Plate’ पर मची हलचल
अमांडा मॉन्सेन नाम की एक अमेरिकी महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह IKEA स्टोर में दिखीं और 7.99 डॉलर (लगभग 764 रुपए) की ‘क्रोम प्लेट्स’ पाकर बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने लिखा कि उन्हें क्रोम की चीजें बहुत पसंद हैं और वे लंबे समय से इन्हें ढूंढ रही थीं.
भारतीयों का रिएक्शन-‘यह तो स्टील की थाली है’
वीडियो वायरल होते ही भारतीय यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि जिसे पश्चिम में नया ट्रेंड बनाकर बेचा जा रहा है, वह भारत के हर रसोईघर में मौजूद है. एक यूजर ने लिखा, भारत आ जाओ, एक डॉलर में ऐसी क्रोम प्लेट मिल जाएगी. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, पश्चिम को भारतीय चीजें पसंद तो आती हैं, लेकिन वे कभी भारत को इसका क्रेडिट नहीं देते.
यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More