Home›Country›7th Pay Commission DA Hike Order 2026: GOVT announces 3% hike in DA for government employees and pensioners
7th Pay Commission DA Hike Order 2026: सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले मिली दिवाली की सौगात, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ HRA में भी वृद्धि का …

7th Pay Commission DA Hike Order 2026: सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले मिली दिवाली की सौगात, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ HRA में भी वृद्धि का आदेश जारी, जानिए कब आएगा खाते में पैसा / Image: AI Generated
Deepak Dilliwar
Published: 07 Oct 2026 | 10:56 amModified: 07 Oct 2026 | 10:56 am
HIGHLIGHTS
- सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की
- नया DA 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा
- HRA 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया गया
त्रिपुरा: 7th Pay Commission DA Hike Order 2026 मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। यह घोषणा आज सचिवालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। इस वृद्धि के साथ, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कुल मिलाकर 44 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। संशोधित महंगाई भत्ता पहली अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से राज्य सरकार के वार्षिक व्यय में लगभग 300 करोड़ रुपए का भार पडेगा। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में, नियमित सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान किराया भत्ते को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। माना जा रहा है कि दशहरे के आस-पास कर्मचारियों के खाते में महंगाई भत्ते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
दिवाली से पहले DA-HRA में वृद्धि
7th Pay Commission DA Hike Order 2026 DA के साथ ही त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के HRA में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को मूल वेतन का 10 फीसदी HRA मिलेगा। हालांकि इसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपए प्रति माह तय की गई है। यह बदलाव भी 1 अक्टूबर से लागू होगा। इसका मतलब है कि जिन कर्मचारियों का मूल वेतन अधिक है, उन्हें भी HRA के तौर पर अधिकतम 10,000 रुपए तक ही भुगतान मिलेगा। DA और HRA में बदलाव से कर्मचारियों की कुल मासिक आय में बढ़ोतरी होगी।
8वें वेतन आयोग को लेकर भी बड़ा बयान
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले DA और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA के बीच अभी अंतर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अंतर को धीरे-धीरे कम करने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने 8वें वेतन आयोग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इसकी प्रक्रिया शुरू की है और राज्य सरकार भी इस मामले की समीक्षा कर रही है।
पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2018 में सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार ने 7वें वेतन आयोग को लागू किया था। इसके तहत फिटमेंट फैक्टर में बदलाव के जरिए मूल वेतन में 14.22 फीसदी की वृद्धि हुई थी। अब नए DA और HRA बदलाव से त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अक्टूबर से अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 7 October 2026: PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, देश को कर रहे संबोधित
- Today Live Breaking News and Updates 7 October 2026: महंगाई पर RBI का बड़ा वार! Repo Rate बढ़कर हुआ 5.5%, Loan लेना हुआ महंगा
- Contractual Employees Salary Hike Latest News: नियमितीकरण की मांग कर रहे संविदा कर्मचारियों की अब मनेगी असली दिवाली, डबल इंजन की सरकार ने नवरात्रि से पहले ही खुशियों से भर दी झोली, दे दी बड़ी सौगात
हमसे जुड़ें
Deepak Dilliwar
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...
Web Title: 7th Pay Commission DA Hike Order 2026: GOVT announces 3% hike in DA for government employees and pensioners