Aug 18, 2026 05:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
रॉयल एनफील्ड की मोटरसािकिलों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो एक बार फिर Royal Enfield Classic 350 ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

रॉयल एनफील्ड मॉडल-वाइज बिक्री क्लासिक बुलेट हंटर
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
रॉयल एनफील्ड की मोटरसािकिलों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बीते महीने कुल 39,197 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर क्लासिक 350 की बिक्री में 48 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 26,516 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 79,490 - 1.31 लाख
₹ 1.15 लाख
₹ 1.45 लाख
₹ 1.3 - 1.9 लाख
₹ 94,733 - 98,100
₹ 1.49 - 1.76 लाख
हंटर की बिक्री भी 20% बढ़ी
बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 66 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,245 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रही। हंटर 350 ने इस दौरान 20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 22,031 यूनिट मोटरसाइकिल बेची। वहीं, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड मिटियोर 350 रही। मिटियोर 350 ने इस दौरान 30 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,152 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
109% बढ़ गई गुरिल्ला बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन रही। इस बाइक ने जुलाई, 2026 में 34 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,223 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड हिमालयन रही। हिमालयन ने इस दौरान 41 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,192 यूनिट मोटरसाइकिल बेची। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 रही। गुरिल्ला 450 ने इस दौरान 109 पर्सेंट की जबर्दस्त सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,435 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
शॉटगन की बिक्री में आई गिरावट
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड सुपर मिटियोर रही। सुपर मिटियोर ने इस दौरान सालाना आधार पर 26 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 805 यूनिट बाइक की बिक्री की। इसके अलावा, लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड शॉटगन रही। रॉयल एनफील्ड शॉटगन ने इस दौरान 84 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 37 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। कंपनी के इन महंगे क्रूजर मॉडल्स की मांग पिछले साल के मुकाबले इस महीने कम देखने को मिली है।
ओवरऑल 38% बढ़ी बिक्री
अगर इस दौरान ओवरऑल बिक्री की बात करें तो रॉयल एनफील्ड की मोटरसािकिलों को जुलाई 2026 में कुल 1,05,317 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड की कुल घरेलू बिक्री में 38 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 76,254 यूनिट थी। इस सेल्स रिपोर्ट से साफ है कि मार्केट में नए स्टाइलिश मॉडल्स के आने के बाद भी क्लासिक और बुलेट का जलवा पहले की तरह ही बरकरार है।

