एशियन गेम्स में 'छोरियों' की विजयी शुरुआत, टीम इंडिया ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Published on 18 सित॰ 2026

INDW VS JAPW: जापान के साथ खेले गए क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

INDW VS JAPW: जापान के साथ खेले गए क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

author-image

New Update

INDW VS JAPW

भारत बनाम जापान Photograph: (X/BCCI Women)

INDW VS JAPW: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विजयी शुरुआत की है. जापान के साथ खेले गए क्वार्टर-फाइनल मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां भारतीय टीम ने पहले तो जापान की टीम को 57 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया. फिर, 58 रनों के मिले लक्ष्य को महज .. ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 8 विकेट से मैच जीत लिया.

टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता मैच

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026

जापान के दिए 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महज 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में भारत की ओर से शेफाली वर्मा के साथ गुनालन कमलिनि बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गईं.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026

फिर भारत को दूसरा झटका भारती फूलमाली के रूप में लगा, जो 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद तो ऋचा घोष 6 गेंद पर 12 और शेफाली वर्मा 15 गेंद पर 40 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटीं. शेफाली ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया.

जापान ने दिया था 58 रनों का लक्ष्य

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में जापान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, जापान की टीम 19.5 ओवरों में 57 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जापान की ओर से अयाका काटो स्टैफोर्ड ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 47 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुईं. इसके अलावा हारुना इवास्की दूसरी खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ और वह 22 गेंद पर 10 रन की पारी खेलकर आउट हुईं.

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 18, 2026

भारतीय गेंदबाजों की बात करें, तो श्री चरनी ने 4 विकेट चटकाए. शेफाली वर्मा 2 विकेट अपने नाम किए. इस तरह श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा 1-1 विकेट चटकाने में कामयाब हुईं.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज कर ली और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया अब बांग्लादेश के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जो 20  सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के शतक के बाद किया कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल, हर तरफ हो चर्चा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें